
विवाद एवं शिकायत निवारण तंत्र तथा एकल खिड़की जिला सशक्त समिति की बैठक हुई आयोजित
धौलपुर l विवाद एवं शिकायत निवारण तंत्र, रिप्स तथा एकल खिड़की जिला सशक्त समिति की बैठक का आयोजन जिला कलक्टर अनिल कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में किया गया। बैठक के दौरान उन्होंने रीको औद्योगिक क्षेत्रा में मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान देते हुए बिजली, पानी, सड़क व्यवस्था दुरूस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने रीको क्षेत्रा में लगाये गये उद्योग जो कि वर्तमान में नही चल रहे है, नियमानुसार उनके रिफण्ड संबंधी 18 प्रकरण समिति के समक्ष आये है उनका त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्थान वित्त निगम के अधिकारियों को उपखण्ड स्तर पर केम्प आयोजित करने के निर्देश दिए। तालाबशाही स्थित रीको क्षेत्रा में पानी आपूर्ति के लिए चल रहे कार्य को निर्धारित समय अवधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए। रीको क्षेत्रा धौलपुर में जलापूर्ति सुचारू करते हुए जल आपूर्ति की समय सीमा बढ़ाने के लिए पीएचईडी के साथ समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करने के निर्देश दिए। फैक्ट्री एवं बायलर्स के संबंध में निर्देश देते हुए कहा कि सुरक्षा मापदण्डों की नियमित रूप से जांच किया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने सिंगल यूज प्लास्टिक उत्पादकों के प्रतिबंध एवं वैकल्पिक उत्पादों को प्रोत्साहन करने के संबंध में प्रदूषण नियंत्राण अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि जिले में सिंगल यूज प्लास्टिक की संचालित इकाईयों एवं भण्डारण करने वाले स्थानों का चिन्हिकरण करवाया जाना सुनिश्चित करें। रीको औद्योगिक क्षेत्रा में विधुत आपूर्ति मांग को देखते हुए अलग से 33 केवी जीएसएस लगाने के लिए जमीन आवंटन हेतु निर्देश दिए। उन्होंने उद्योगों में कार्यरत राजस्थान के निवासी श्रमिकों का चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में शत प्रतिशत पंजीयन करवाने के निर्देश दिए। बैठक में उपखण्ड अधिकारी धौलपुर अनूप सिंह, अधीक्षण अभियंता विद्युत विभाग बीएस गुप्ता, अधीक्षण अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग राजवीर सिंह, उद्योग महाप्रबंधक मितुल गोयल, राजीव मित्तल, जयंत मोदी, हरीनिवास प्रधान सहित अन्य मौजूद रहे।
- धौलपुर में बदला ‘ब्यूटी ट्रेंड’: शादियों के सीजन में HD Makeup की भारी मांग, Girls School Road पर लगा दुल्हनों का तांता
धौलपुर में बदला ‘ब्यूटी ट्रेंड’: शादियों के सीजन में HD Makeup की भारी मांग, Girls School Road पर - धौलपुर: चम्बल रेता माफियाओं पर पुलिस का प्रहार, नाकाबंदी के दौरान बजरी से भरे 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
धौलपुर: चम्बल रेता माफियाओं पर पुलिस का प्रहार, नाकाबंदी के दौरान बजरी से भरे 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त Crime - बाड़ी पुलिस का ‘ऑपरेशन शिकंजा’: 13 महीने से फरार गैस कालाबाजारी का आरोपी गिरफ्तार, 77 सिलेंडर किए थे जब्त
बाड़ी पुलिस का ‘ऑपरेशन शिकंजा’: 13 महीने से फरार गैस कालाबाजारी का आरोपी गिरफ्तार, 77 सिलेंडर किए थे - फिरोजाबाद: धीरपुर के दारापुर में नारकीय जीवन जीने को मजबूर ग्रामीण, गलियों में भरा तालाब का गंदा पानी
फिरोजाबाद: धीरपुर के दारापुर में नारकीय जीवन जीने को मजबूर ग्रामीण, गलियों में भरा तालाब का गंदा पानी - सावधान पर्यटक: 21 फरवरी को क्रोएशिया के प्रधानमंत्री का आगरा दौरा, 2-2 घंटे बंद रहेंगे ताजमहल और आगरा किला
सावधान पर्यटक: 21 फरवरी को क्रोएशिया के प्रधानमंत्री का आगरा दौरा, 2-2 घंटे बंद रहेंगे ताजमहल और आगरा - बसेड़ी में दर्दनाक हादसा: खेत की रखवाली कर रहे युवक की झटका मशीन के करंट से मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
बसेड़ी में दर्दनाक हादसा: खेत की रखवाली कर रहे युवक की झटका मशीन के करंट से मौत, गांव - सावधान: धौलपुर के मनियां क्षेत्र में आज घंटों बाधित रहेगी बिजली, 132 केवी जीएसएस पर चलेगा मरम्मत का काम
सावधान: धौलपुर के मनियां क्षेत्र में आज घंटों बाधित रहेगी बिजली, 132 केवी जीएसएस पर चलेगा मरम्मत का

अनुराग बघेल ( पत्रकार )
धौलपुर राजस्थान









