बाबा विशिनगिर मेले का हुआ उद्धघाटन

बाबा विशिनगिर मेले का हुआ उद्धघाटन
बाबा विशिनगिर मेले का हुआ उद्धघाटन

बाबा विशिनगिर मेले का हुआ उद्धघाटन


बाडी। बाडी शहर के ग्राम पंचायत उमरेह और नकसौदा के मध्य स्थित देवस्थान त्वचा व कैंसर जैसे असाध्य रोगों के भगवान बाबा विशिनगिर धाम के लक्खी मेले का उद्घाटन बाड़ी उपखंडाधिकारी गिरधर सिंह मीना ने फीता काटकर व प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर किया।
इस मौके पर मेला प्रभारी राधेलाल मीना ने बताया कि यह तीन दिवसीय मेला 13 अप्रैल से 15 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा। जिसमे 14 अप्रैल को विशाल कुश्ती दंगल प्रस्तावित है,जिसमे मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, हरियाणा और राजस्थान के पहलवान भाग लेंगे।आज के कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि बाड़ी सदर थानाधिकारी हीरालाल मीना ने मेले की सुरक्षा व्यवस्था हेतु आस्वस्थ किया।कार्यक्रम का संचालन महेन्द्र सिंह देशा द्वारा किया गया। इस मौके पर विभिन्न गांवों के पंच पटेल मुकेश सरपंच,हरीसिंह,शिवचरण,मांगीलाल केदार,सुगन, छिंगा भगत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *