
धौलपुर/बाड़ी l जिले के सबसे पुराने ऐतिहासिक बारह भाई मेले का गुरुवार को विधिवत आगाज किया गया। पुराना बाजार स्थित मेला कार्यालय पर मेला कमेटी और शहर के लोगों की मौजूदगी में विद्वान पंडितों द्वारा सतरंगी ध्वज की पूजा कराई गई। इसके बाद मेला कार्यालय पर इसकी स्थापना हुई। ध्वज स्थापना के साथ ही मेला अध्यक्ष को पांच पंचों ने पगड़ी बांधकर मेले की जिम्मेदारी सौंपी। ऐसे में ध्वज स्थापना के साथ आठ दिवसीय मेला शुरू हो गया। भगवान राम के अयोध्या आगमन की तर्ज पर मेले का आयोजन किया जाएगा। हालांकि मेले में मुख्य कार्यक्रम अंतिम तीन दिन में ही होंगे लेकिन 8 दिनों तक विभिन्न गतिविधियां जारी रहेगी। बारह भाई मेला समिति अध्यक्ष विष्णु मित्तल मंसलपुरिया ने बताया कि यह बाड़ी शहर का ही नहीं बल्कि पूरे धौलपुर जिले का ऐतिहासिक मेला है. जिसकी शुरुआत आज से हो गई है। जिसमें 14 मार्च को पुराना बाजार में मेला लगेगा। 15 मार्च को शहर में दिव्य-भव्य मेले का आयोजन किया जाएगा। जिसमें 2 दर्जन से अधिक झांकियों के साथ शहर के बाहर व 15 बैंड बाजे के साथ भगवान राम की शोभायात्रा निकलेगी। 16 मार्च को शहर के किला गेट स्थित ऐतिहासिक सिंहासन स्थल पर भगवान राम को राजगद्दी सौंपी जाएगी। जिससे मेले का समापन होगा।
- शिकोहाबाद में सौर ऊर्जा का बढ़ता दायरा — कालिसन पावर सॉल्यूशन के 15 साल और 500 से अधिक घरों की बदली तस्वीर
शिकोहाबाद में सौर ऊर्जा का बढ़ता दायरा — कालिसन पावर सॉल्यूशन के 15 साल और 500 से अधिक - बाड़ी नवदुर्गा महोत्सव: 3तीसरे दिन स्थानीय कलाकारों ने बिखेरे रंग, SHO देवेंद्र शर्मा के क्लासिकल गीत ने बांधी समां
बाड़ी नवदुर्गा महोत्सव: 3तीसरे दिन स्थानीय कलाकारों ने बिखेरे रंग, SHO देवेंद्र शर्मा के क्लासिकल गीत ने बांधी - रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर पलटा सवारियों से भरा ऑटो, 7 साल की मासूम पलक की दर्दनाक मौत, 4 लोग गंभीर रूप से घायल
रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर पलटा सवारियों से भरा ऑटो, 7 साल की मासूम पलक की - बाड़ी में ईद-उल-फितर 2026 का उल्लास: मस्जिदों और ईदगाहों में गूंजी ‘अल्लाह-हु-अकबर’ की सदाएं, गले मिलकर दी मुबारकबाद
बाड़ी में ईद-उल-फितर 2026 का उल्लास: मस्जिदों और ईदगाहों में गूंजी ‘अल्लाह-हु-अकबर’ की सदाएं, गले मिलकर दी मुबारकबाद - फ़िरोज़बाद के पचोखरा में तीन बार पलटी तेज रफ्तार कार, बाइक सवार को बचाने में हुआ हादसा, 4 साल की बच्ची सहित सभी सुरक्षित
फ़िरोज़बाद के पचोखरा में तीन बार पलटी तेज रफ्तार कार, बाइक सवार को बचाने में हुआ हादसा, 4

अनुराग बघेल ( पत्रकार )
धौलपुर राजस्थान









