ए.वी.एम. कॉन्वेंट स्कूल में ढोल नगाड़े के साथ निकाली गई गणेश जी की शोभायात्रा

ए.वी.एम. कॉन्वेंट स्कूल में ढोल नगाड़े के साथ निकाली गई गणेश जी की शोभायात्रा

ए.वी.एम. कॉन्वेंट स्कूल में ढोल नगाड़े के साथ निकाली गई गणेश जी की शोभायात्रा

धौलपुर। ए .वी. एम कॉन्वेंट स्कूल में गणेश चतुर्थी का महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रथम पूजनीय गणेश जी की प्रतिमा स्थापित कर किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षाविद वी.के त्यागी, डायरेक्टर आदर्श त्यागी ,प्रशासनिक अधिकारी प्रिया त्यागी,प्राचार्या अनीता त्यागी , शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों ने गणेश जी का पूजन किया । जिसमें कक्षा तीन के बच्चों ने ‘जय गणेश देवा’ आरती गाकर विद्यालय परिसर को भक्तिमय कर दिया। साथ ही ढोल नगाड़े के साथ विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई गणपति बप्पा की इको फ्रेंडली प्रतिमाओं की शोभायात्रा निकाली गई और विद्यालय परिसर गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। कक्षा पीजी से तीसरा तक के बच्चों ने गणपति के विभिन्न स्वरूपों की झांकी प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।कक्षा तीसरी से छह तक के बच्चों ने ‘श्री गणेशा देवा’ गाने पर ओजपूर्ण डांस किया।कक्षा आठ व नौ की छात्राओं द्वारा मंत्रोंच्चारण कर गणपति बप्पा की स्तुति की गई ।कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षाविद वी.के त्यागी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए गणेश चतुर्थी के महत्व को बताया कि हिन्दू मान्यता के अनुसार गणेश चतुर्थी हर साल भगवान गणेश के जन्मदिवस पर मनाया जाता है भगवान गणेश को विघ्नहर्ता के नाम से भी बुलाया जाता है अर्थात भक्तों की सभी बाधाओं को मिटाने वाला तथा विघ्नहर्ता का अर्थ है राक्षसों के लिये मुश्किल पैदा करने वाला। साथ ही उन्होंने कहा गणपति बप्पा सुख, समृद्धि, बुद्धि और खुशी प्रदान करने वाले प्रथम पूजनीय देवता हैं साथ ही बच्चों द्वारा दी गई प्रस्तुतियों एवं बच्चों द्वारा बनाई गई गणेश प्रतिमा की प्रशंसा की। साथ ही डायरेक्टर आदर्श त्यागी , प्रशासनिक अधिकारी प्रिया त्यागी एवं प्राचार्या अनीता त्यागी ने विद्यार्थियों के कौशल प्रशंसा करते हुए गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएँ दी। विद्यालय में गणेश प्रतिमा बनाकर लाने वाले विद्यार्थियों में छवि मदेरणा, जिगिषा तिवारी, आराध्या सिंघल , पूर्वी त्यागी, शानवी , दिग्वि, काव्य अवस्थी प्रथम स्थान पर रहे एवं युवराज, नकुल, प्राची ,सेजल, मानस मुद्गल, दिवांश सिंह कुशवाह द्वितीय स्थान पर रहे ।प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *