अमावस्या भोजन समिति ने कराया भोजन

अमावस्या भोजन समिति ने कराया भोजन

अमावस्या भोजन समिति ने कराया भोजन

धौलपुर। अमावस्या भोजन समिति द्वारा हर माह की भांति इस बार भी समिति द्वारा इंदिरा रसोई, जो कि जनाना अस्पताल के सामने है ,उसके माध्यम से साधु संतों को एवं अस्पताल परिसर में मरीजों के साथ आए उनके अभिभावकों एवं आम जनों को निःशुल्क भोजन बैठाकर कराया गया साथ ही स्टैंड एवं गुलाब बाग पुल के नीचे रह रहे लोगों को भोजन के पैकेट वितरित किए गए। इस अवसर पर समिति के दया कांत सक्सेना ने कहा कि आज बड़ा ही शुभ दिन है आज के दिन अमावस्या के साथ-साथ शनि महाराज की जयंती भी है और महिलाओं की अखंड सौभाग्य वर अमावस्य का दिन भी है आज के दिन किए गए दान पुण्य विशेष फलदाई होते हैं समिति व्यवस्थापक रवि शिवहरे ने पधारे हुए सभी साधु संतों एवं आम जनों का माला पहना कर स्वागत किया और उनको भेंट स्वरूप दक्षिणा दी, ।इस अवसर पर समिति के हरि सिंह बिधूड़ी, मुकेश सक्सेना, राहुल विधूड़ी,नीरज वंसल, रामू जयसवाल, अशोक शिवहरे, मोहित अग्रवाल, राजेश पाठक, दिनेश शर्मा, लाली मोहन त्यागी, दीपक उपाध्याय, ओम प्रकाश शर्मा, कालीचरण बघेला, उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *