एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने बोर्ड परीक्षार्थियों को तिलक लगाकर दी शुभकामनाएं

एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने बोर्ड परीक्षार्थियों को तिलक लगाकर दी शुभकामनाये

एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने बोर्ड परीक्षार्थियों को तिलक लगाकर दी शुभकामनाएं

धौलपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद धौलपुर इकाई ने वर्ष 2024 की उच्च माध्यमिक परीक्षा में सम्मिलित होने जा रहे छात्र-छात्राओं को तिलक लगाकर बोर्ड परीक्षाओं में सफलता के लिए अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित की। जिला संयोजक धीरेंद्र कुशवाह ने बताया है की विद्यार्थी बिना किसी प्रकार के तनाव के परीक्षा में सम्मिलित हो और पूरे वर्ष भर विद्यार्थी अध्ययन करते हैं और उसी तैयारी के अनुरूप आप परीक्षा में सम्मिलित होते हैं और किसी भी प्रकार का तनाव परीक्षा में आपके प्रदर्शन को प्रभावित कर सकता है । कई बार विभिन्न कारणों जैसे परीक्षा की सही तैयारी न होने, अधिक अंक प्राप्त करने की अपेक्षा, प्रतिस्पर्धा की भावना , परिणाम की चिंता आदि के कारण विद्यार्थी डिप्रेशन में चले जाते हैं l इसी को लेकर विद्यार्थी परिषद् वर्ष भर परिसरों में अपनी गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों के उत्साह वर्धन का काम करती है। नगर सह मंत्री नीरज शर्मा ने बताया है की परिस्थिति कैसी भी हो आपको सकारात्मक सोच के साथ परीक्षा में जाना चाहिए l माता पिता, गुरुजनों की अपेक्षाओं को बोझ ना बनने दें, ये वे लोग हैं जो आप के सबसे बड़े शुभचिंतक है । ये वे लोग हैं जो अपने जीवन के अधूरे सपनों को आपकी आंखों से देखते हैं और आपके माध्यम से पूरा करना चाहते है l तनाव रहित होकर परीक्षा में सम्मिलित हों ।
इस मौके पर एबीवीपी के जिला संगठन मंत्री रोहित चतुर्वेदी, जिला मेडिविजन देवेश सैन, जिला सोशल मीडिया संयोजक अंकित सैन, खेलों भारत रामू कुशवाह, आकाश दिवाकर , कॉलेज इकाई उपाध्यक्ष गणेश प्रजापति, प्रदीप कुमार मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *