एबीवीपी कार्यकर्ताओ ने बसईनवाब में किया पौधारोपण

एबीवीपी कार्यकर्ताओ ने बसईनवाब में किया पौधारोपण

एबीवीपी कार्यकर्ताओ ने बसईनवाब में किया पौधारोपण

धौलपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई बसई नबाव के द्वारा बिलैया केरा मंदिर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया l इस दौरान जिला संयोजक धीरेन्द्र कुशवाह ने बताया है कि मानव को प्रारम्भ से प्रकृति द्वारा जो कुछ प्राप्त होता रहा है। उसे निरन्तर प्राप्त करते रहने के लिए वृक्षारोपण अती आवश्यक है।
वृक्ष वातावरण को शुद्ध व स्वच्छ बनाते है। इनकी जड़ें भूमि के कटाव को रोकती है। वृक्षों के पत्ते भूमि पर गिरकर सड़ जाते हैं। तथा ये मिट्टी में मिलकर खाद बनाते है। और भूमि की उर्वरा शक्ति को बढ़ाते है। और अनेक प्रकार के फल-फूल और औषधियों भी वृक्षों से ही प्राप्त होती है। वर्षा जिससे हमें जल व पेयजल प्राप्त होते हैं वह भी प्राय वृक्षों के अधिक होने पर ही निर्भर करती है। इसके विपरीत यदि हम वृक्ष-शून्य की स्थिति की कल्पना करें तो उस स्थिति में मानव तो क्या समुची जीव सृष्टि की दशा ही बिगड़ जाएगी। इस स्थिति से बचने के लिए वृक्षारोपण करना अत्यंत आवश्यक है। नगर मीडिया संयोजक अजय गोस्वामी ने बताया है कि आजकल नगरों तथा महानगरों में छोटे-बड़े उद्योग–धंधों की बाढ़ सी आती जा रही है। इनसे धुआं, तरह-तरह के विषैली गैसें आदि निकलकर वायुमंडल में फेल कर हमारे पर्यावरण में भर जाती है। पेड़ पौधे इन विषैली गैसों को वायुमंडल में फैलने से रोक कर पर्यावरण को प्रदूषित होने से रोकते हैं। यदि हम चाहते हैं कि हमारी यह धरती प्रदूषण रहित रहे तथा इस पर निवास करने वाला मानव सुखी व स्वस्थ बना रहे तो हमें पेड़-पौधों की रक्षा तथा उनके नवरोपण की ओर ध्यान देना चाहिए। विद्यार्थी परिषद शैक्षणिक गतिविधियों के साथ सामाजिक एवं पर्यावरण गतिविधियां भी चलाती है, जो मानव ही नहीं पशु पक्षी के कल्याण के लिए है। इस मौके पर धीरेंद्र कुशवाह,अजय गोस्वामी, रामू कुशवाह, अशोक कुमार, विष्णु कार्यकर्ता उपस्थित रहें l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *