शिक्षको की कमी को लेकर एबीवीपी ने दिया ज्ञापन

google.com, pub-2260212461978649, DIRECT, f08c47fec0942fa0

शिक्षको की कमी को लेकर एबीवीपी ने दिया ज्ञापन

धौलपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सैंपऊ इकाई द्वारा राजकीय महाविद्यालय सैंपऊ प्राचार्य गिर्राज सिंह मीणा को ज्ञापन सौंपा। नगर मंत्री नितेश कुशवाह ने बताया है कि महाविद्यालय में शिक्षक नहीं होने से कक्षाएं नहीं लग रही है जिससे विद्यार्थियों का नियमित अध्ययन बाधित हो रहा हैं। महाविद्यालय भवन भी अभी तक नही बन पाया। कला वर्ग में बीए के विषयों में इतिहास, भूगोल, अंग्रेजी और मनोविज्ञान की और एमए में हिंदी की कक्षाएं नही लगने से विद्यार्थियों की पढ़ाई पूर्णत बंद है जबकि कॉलेज में 500 विद्यार्थी अध्यनरत करते हैं। वहीं नगर सोशल मीडिया संयोजक तुलसी कुमार ने बताया है कि महाविद्यालय में ना तो तकनीकी स्टाफ है और ना ही लाइब्रेरियन जैसे पद पर कोई तैनात है इसी के चलते सभी विद्यार्थियों की पढ़ाई चौपट हो रही है जिसको लेकर कई बार शिकायत की गई है पर कोई सुनवाई नहीं की गई l ऐसे में 7 दिन का अल्टीमेटम देते हुए कॉलेज प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा है और मामले में कार्यवाही करने की मांग की है। यदि कोई सुनवाई नहीं होती है तो विद्यार्थी परिषद् कॉलेज छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर उग्र आन्दोलन करेगा जिसकी पूर्ण ज़िम्मेदारी कॉलेज प्रशासन की होगी l इस दौरान नीतेश कुशवाह,धर्मवीर, रनिया, तुलसी कुमार, रचना, नीलम, अजय, प्रियंका, योगेश, सचिन, सलोनी, नन्दनी, भारती, प्रीती, प्रियंका,रेनू ,इत्यादि उपस्थित रहें। l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *