
राजाखेड़ा । जिले मे चल रही रक्त की कमी को दूर करने के लिए राजाखेड़ा में शहीद राघवेंद्र सिंह उप जिला चिकित्सालय मे विधायक रोहित बोहरा की पहल पर उपखंड़ प्रशाशन राजाखेड़ा द्वारा आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया l रक्तदान शिविर में सबसे पहले राजाखेड़ा उपखंड अधिकारी एवं उप जिला मजिस्ट्रेट देवी सिंह ने स्वयं तथा अपने पुत्रों के साथ रक्तदान कर शिविर का शुभारंभ किया।इसके बाद सभी सरकारी विभागों में कार्यरत अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ आमजन ने बडी संख्या में रक्तदान किया वहीं रक्तदान करने में महिलाएं भी पीछे नहीं रहीं। लोगों में रक्तदान को लेकर बड़ी जागरूकता के कारण एक दिन में रिकॉर्ड 311 यूनिट रक्तदान हुआ। शिविर के दौरान रक्तदान करने वाले लोगों को प्रशस्ति पत्र,माला तथा अन्य उपहार देकर सम्मानित किया गया। शिविर प्रभारी नितिन दीक्षित ने बताया कि इससे पूर्व बाड़ी में 283 यूनिट रक्तदान किया गया था जो इससे पूर्व का सर्वाधिक आंकड़ा था।

उपखंड़ अधिकारी देवीसिंह ने बताया कि जिला चिकित्सालय में रक्त की भारी कमी से भर्ती मरीजों के जीवन पर मंडराते संकट की खबरों से वे चिंतित थे ऐसे में उन्होंने विधायक रोहित वोहरा से बात की तो उन्होंने मुख्यालय पर शिविर आयोजन का सुझाव दिया और अपने निर्देशन में इसे सफल बनाए जाने की रणनीति तैयार करवाई। जिसके बाद एसडीएम ने लगातार एक सप्ताह तक विभागवार अधिकारियो ओर कर्मचारियों की बैठक कर उन्हें रक्तदान के लिए प्रेरित किया जिसके चलते वे खुद भी रक्तदान के लिए तैयार हुए और अन्य लोगों को भी इसके लिये प्रेरित किया.इस दौरान पालिकाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह जादोन, नगर पालिका अध्यक्ष वीरेद्र सिह जादौन, अधिशाषी अधिकारी रतनसिंह, तहसीलदार दिनेश चंद,विकास अधिकारी राकेश सिघल पार्षद नवल सिंह, गिरवर सिह,व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रिंस जैन,बिधुत बिभाग , पीएचईडी के अधिकारी सहित आमजन मौजूद रहे।
- शिकोहाबाद में सौर ऊर्जा का बढ़ता दायरा — कालिसन पावर सॉल्यूशन के 15 साल और 500 से अधिक घरों की बदली तस्वीर
- बाड़ी नवदुर्गा महोत्सव: 3तीसरे दिन स्थानीय कलाकारों ने बिखेरे रंग, SHO देवेंद्र शर्मा के क्लासिकल गीत ने बांधी समां
- रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर पलटा सवारियों से भरा ऑटो, 7 साल की मासूम पलक की दर्दनाक मौत, 4 लोग गंभीर रूप से घायल
- बाड़ी में ईद-उल-फितर 2026 का उल्लास: मस्जिदों और ईदगाहों में गूंजी ‘अल्लाह-हु-अकबर’ की सदाएं, गले मिलकर दी मुबारकबाद
- फ़िरोज़बाद के पचोखरा में तीन बार पलटी तेज रफ्तार कार, बाइक सवार को बचाने में हुआ हादसा, 4 साल की बच्ची सहित सभी सुरक्षित
- ऐतिहासिक उपलब्धि: राज नारायण माहेश्वरी जिला अस्पताल शिकोहाबाद को मिला भारत सरकार का NQAS गुणवत्ता प्रमाण पत्र
- फ़िरोज़बाद: सिरसागंज में नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा, शनि मंदिर के पास अज्ञात वाहन ने युवक को कुचला, पहचान के प्रयास जारी

अनुराग बघेल ( पत्रकार )
धौलपुर राजस्थान




