
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पैर छूने की कोशिश करने वाली राजस्थान की इंजीनियर को किया सस्पेंड
जोधपुर (राजस्थान): राजस्थान सरकार की एक इंजीनियर को चार जनवरी को एक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सुरक्षा प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने और उनके पैर छूने की कोशिश करने के मामले में शुक्रवार को निलंबित कर दिया गया. लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने गृह मंत्रालय के हस्तक्षेप के बाद इंजीनियर को निलंबित कर दिया.विभाग के मुख्य इंजीनियर (प्रशासन) के आदेश में कहा गया है कि विभाग की कनिष्ठ इंजीनियर अंबा सियोल ने चार जनवरी को रोहेत में स्काउट गाइड जंबोरी के उद्घाटन कार्यक्रम में राष्ट्रपति के पैर छूने की कोशिश कर प्रोटोकॉल को तोड़ा है लिहाज़ा उन्हें राजस्थान लोक सेवा नियमों के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है.

सियोल पानी की व्यवस्था देखने के लिए कार्यक्रम स्थल पर थी. लेकिन राष्ट्रपति के सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए वह उन अधिकारियों की अग्रिम पंक्ति तक पहुंचने में सफल रहीं, जो राष्ट्रपति का स्वागत करने के लिए वहां मौजूद थे.उन्होंने आगे बढ़कर राष्ट्रपति के पैर छूने की कोशिश की, लेकिन राष्ट्रपति के सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोक दिया. स्थानीय पुलिस ने पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया था.
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस घटना को राष्ट्रपति की सुरक्षा में गंभीर चूक मानते हुए इसे गंभीरता से लिया और राजस्थान पुलिस से रिपोर्ट मांगी.
महादेव गोविंद रानडे (Mahadev Govind Ranade):-पुण्यतिथि विशेष
- धौलपुर में बदला ‘ब्यूटी ट्रेंड’: शादियों के सीजन में HD Makeup की भारी मांग, Girls School Road पर लगा दुल्हनों का तांता
- धौलपुर: चम्बल रेता माफियाओं पर पुलिस का प्रहार, नाकाबंदी के दौरान बजरी से भरे 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
- बाड़ी पुलिस का ‘ऑपरेशन शिकंजा’: 13 महीने से फरार गैस कालाबाजारी का आरोपी गिरफ्तार, 77 सिलेंडर किए थे जब्त
- फिरोजाबाद: धीरपुर के दारापुर में नारकीय जीवन जीने को मजबूर ग्रामीण, गलियों में भरा तालाब का गंदा पानी
- सावधान पर्यटक: 21 फरवरी को क्रोएशिया के प्रधानमंत्री का आगरा दौरा, 2-2 घंटे बंद रहेंगे ताजमहल और आगरा किला

| Local News | Social Issues | Political News | Sports Highlights | Trending Topics | Entertainment News | Jobs Updates | Government Notification & News





