
धौलपुर जिले के अंबेडकर पार्क में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती
धौलपुर जिले के अंबेडकर पार्क में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती
धौलपुर।जिले के अंबेडकर पार्क ओडेला रोड सभी कॉलोनी वासियों ने मिलकर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 132 वी जयंती धूमधाम से मनाई गई।
कार्यक्रम के इस मौके पर डॉ भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर सर्वप्रथम सभी ने माला अर्पण करते हुए जय भीम के नारे लगाए एवं वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि अगर बाबा साहब नहीं होते तो शायद आज देश का संविधान और देश का प्रजातंत्र जो हमें दिखाई पड़ता है वह कुछ ओर ही होता। उन्होंने जीवन पर्यंत शोषित वर्ग के लिए संघर्ष किया और उन के लिए कार्य करते रहे। और कहा कि यदि आज के नेता बाबा साहेब को आदर्श मानकर कार्य करें तो इस देश में कोई भी अपने आप को असुरक्षित और उपेक्षित महसूस नहीं करेगा। इसके पश्चात सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा शरबत और प्रसादी वितरण की गई एवं शाम के समय बाबासाहेब अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष केक काटकर जन्मदिन मनाया गया और सभी को बधाइयां प्रेषित की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में डॉ बाबासाहेब अंबेडकर के अनुयाई उपस्थित रहे।

अनुराग बघेल ( पत्रकार )
धौलपुर राजस्थान


