
धौलपुर /राजाखेड़ा । कस्बा स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के पांचवें दिन शनिवार को शिविर में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता अभियान का आगाज किया l अभियान के दौरान विद्यार्थियों ने उपखंड के डोंगरपुर गांव में सार्वजनिक स्थानों की साफ-सफाई कर ग्रामीणों को स्वच्छता का संदेश दिया वहीं राजाखेड़ा सहायक कृषि अधिकारी रामविलास ने शिविर में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को सरकार द्वारा किसानों के लिए चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी इसी के साथ किसान इन योजना का कैसे लाभ उठाएं उसके बारे में भी समझाया l सहायक कृषि अधिकारी ने विद्यार्थियों को फसल में कीटनाशकों के दुष्प्रभाव,उर्वरकों की सही मात्रा और उत्पादन में वृद्धि के लिए किए जाने वाले उपायों की जानकारी दी।इस दौरान एनएसएस कार्यक्रम प्रभारी मानसिंह मीना के साथ सहायक कृषि अधिकारी रामविलास, बादाम सिंह सहित कॉलेज विद्यार्थी मौजूद रहे।
- ग्वालियर से सीखा, दिल्ली-नोएडा में निखारा हुनर, परुल गर्ग जैसी गुरु से ली ट्रेनिंग — अब धौलपुर में अकांक्षा शर्मा ने खोला अपना ब्यूटी पार्लर और अकैडमी
- दर्प केतन समाज सेवा समिति: फिरोज़ाबाद के एक छोटे से गाँव से शुरू हुआ सेवा का महाअभियान
- धौलपुर में डिस्कॉम का हंटर: 27 लाख बकाया होने पर उखाड़े 30 कृषि ट्रांसफार्मर, कार्रवाई देख मौके पर ही जमा हुए 6 लाख रुपए
- धौलपुर के दंपत्ति का अनोखा डिजिटल गुरुकुल – 20 साल का अनुभव, एक भाई की याद, और हज़ारों सुनहरे भविष्य
- बाड़ी: पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, 2 साल से लंबित मांगों को लेकर BDO को सौंपा ज्ञापन, दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

अनुराग बघेल ( पत्रकार )
धौलपुर राजस्थान



