
धौलपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा 4 मार्च को होने वाले विधानसभा घेराव कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न हुई .जिसमें रात्रि चौपाल, मंडल स्तर पर बाइक रैली एवं विधानसभा घेराव पर विस्तृत चर्चा हुई एवं कार्य योजना तैयार की गयी। जिसमें जिलाध्यक्ष श्रवण कुमार वर्मा की अध्यक्षता में कार्यकारिणी द्वारा प्रारूप तैयार किया एवं विस्तार पूर्वक योजनाओं को सफल बनाने हेतु सुझाव आमंत्रित दिए गए । श्रवण कुमार वर्मा ने कहा कि युवाओं को अनुशासन में रहकर घेराव करना होगा साथ ही वर्मा ने कांग्रेस की नीतियों के खिलाफ़ व्यवस्थित तरीक़े से विरोध प्रदर्शन का प्रस्तावित किया । जिलाध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा भूपेंद्र घुरैया ने मंडल स्तर पर विधानसभा घेराव हेतु रूपरेखा प्रस्तावित की गई घुरैया ने पेपर लीक द्वारा युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ एवं आतंक का पर्याय बन चुकी गहलोत सरकार के विरुद्ध नीतिगत प्रस्ताव पारित किया। साथ ही विधानसभा प्रभारी धौलपुर वेद प्रकाश शर्मा ने विधानसभा घेराव की तैयारियों की विस्तृत चर्चा की। भाजपा के वरिष्ठ नेता जितेंद्र सिंह राजोरिया ने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में जयपुर पहुंचने के लिए कहा. बैठक में संभाग विस्तारक राजवीर सिंह राजावत, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विशम्बर दयाल शर्मा, सुखराम कोली, कमल पहाड़ियां, मुकेश सक्सेना, नंदकिशोर शुक्ला, पंकज शर्मा, शुभम परमार, महावीर व्यास महामंत्री, श्रीनिवास,पवन चौधरी, अनमोल बंसल सहित उपस्थित रहे।
- शिकोहाबाद में सौर ऊर्जा का बढ़ता दायरा — कालिसन पावर सॉल्यूशन के 15 साल और 500 से अधिक घरों की बदली तस्वीर
शिकोहाबाद में सौर ऊर्जा का बढ़ता दायरा — कालिसन पावर सॉल्यूशन के 15 साल और 500 से अधिक - बाड़ी नवदुर्गा महोत्सव: 3तीसरे दिन स्थानीय कलाकारों ने बिखेरे रंग, SHO देवेंद्र शर्मा के क्लासिकल गीत ने बांधी समां
बाड़ी नवदुर्गा महोत्सव: 3तीसरे दिन स्थानीय कलाकारों ने बिखेरे रंग, SHO देवेंद्र शर्मा के क्लासिकल गीत ने बांधी - रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर पलटा सवारियों से भरा ऑटो, 7 साल की मासूम पलक की दर्दनाक मौत, 4 लोग गंभीर रूप से घायल
रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर पलटा सवारियों से भरा ऑटो, 7 साल की मासूम पलक की - बाड़ी में ईद-उल-फितर 2026 का उल्लास: मस्जिदों और ईदगाहों में गूंजी ‘अल्लाह-हु-अकबर’ की सदाएं, गले मिलकर दी मुबारकबाद
बाड़ी में ईद-उल-फितर 2026 का उल्लास: मस्जिदों और ईदगाहों में गूंजी ‘अल्लाह-हु-अकबर’ की सदाएं, गले मिलकर दी मुबारकबाद - फ़िरोज़बाद के पचोखरा में तीन बार पलटी तेज रफ्तार कार, बाइक सवार को बचाने में हुआ हादसा, 4 साल की बच्ची सहित सभी सुरक्षित
फ़िरोज़बाद के पचोखरा में तीन बार पलटी तेज रफ्तार कार, बाइक सवार को बचाने में हुआ हादसा, 4

अनुराग बघेल ( पत्रकार )
धौलपुर राजस्थान









