
धौलपुर ।अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) धौलपुर सतीश चंद्र की अध्यक्षता में उनके अवकाशागार में पीडित प्रतिकर स्कीम-2011 व यूटीआरसी मीटिंग का आयोजन किया गया।
मीटिंग में कमेटी द्वारा सर्वसम्मति से पीड़ित प्रतिकर स्कीम के प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के संबंध में विभिन्न बिन्दुओं पर विचार विमर्श किया गया। मीटिंग में पीड़ित प्रतिकर के 17 प्रार्थना पत्र रखे गये जिनमें कमेटी द्वारा विचार-विमर्श कर 13 आवेदनों में 2500000/- (पच्चीस लाख रुपये) दिये जाने की अनुशंषा की गई। मीटिंग में अध्यक्ष सतीश चंद्र के अलावा सदस्यगण अनिल कुमार अग्रवाल, जिला कलेक्टर, मनोज कुमार पुलिस अधीक्षक, नरेन्द्र मीणा न्यायाधीश एमएसीटी, सुनीता मीणा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सावित्री आनंद निर्भीक मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट,गौरव शर्मा अध्यक्ष जिला अभिभाषक संघ, सुजीत लहचौरिया राजकीय अधिवक्ता एवं रामअवतार शर्मा जेल अधीक्षक उपस्थित रहे। मीटिंग का समापन सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुनीता मीणा के धन्यवाद ज्ञापित करने के साथ किया गया।
- धौलपुर में बदला ‘ब्यूटी ट्रेंड’: शादियों के सीजन में HD Makeup की भारी मांग, Girls School Road पर लगा दुल्हनों का तांता
- धौलपुर: चम्बल रेता माफियाओं पर पुलिस का प्रहार, नाकाबंदी के दौरान बजरी से भरे 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
- बाड़ी पुलिस का ‘ऑपरेशन शिकंजा’: 13 महीने से फरार गैस कालाबाजारी का आरोपी गिरफ्तार, 77 सिलेंडर किए थे जब्त
- फिरोजाबाद: धीरपुर के दारापुर में नारकीय जीवन जीने को मजबूर ग्रामीण, गलियों में भरा तालाब का गंदा पानी
- सावधान पर्यटक: 21 फरवरी को क्रोएशिया के प्रधानमंत्री का आगरा दौरा, 2-2 घंटे बंद रहेंगे ताजमहल और आगरा किला

अनुराग बघेल ( पत्रकार )
धौलपुर राजस्थान


