
74 वे गणतंत्र दिवस समारोह के उपलक्ष में हुआ स्वेटर वितरण
धौलपुर। 74 वां गणतंत्र दिवस का भव्य समारोह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बरैठा चौकी में हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर प्रधान प्रतिनिधि पंचायत समिति नागेश सिंह रहे । विद्यालय प्रधानाचार्य धनवंती खत्री ने सभी जनप्रतिनिधियों से विद्यालय विकास हेतु आगे आकर बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए आव्हान किया। प्रधान प्रतिनिधि नागेश सिह ने विद्यालय समतलीकरण व तार फेंसिंग बाउंड्री की घोषणा की ।ग्राम पंचायत बरेठा के सरपंच राजकुमार ने विद्यालय में आरसीसी डलवाने की घोषणा की। साथ ही उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास सेवाएं श्रीमान भूपेश गर्ग, अजाक प्रदेश सचिव मांगीलाल आर्य ,एबीबीएस के संभाग प्रभारी प्रहलाद ,वरिष्ठ सहायक नरेंद्र ने स्थानीय विद्यालय के प्राइमरी स्तर के बच्चों हेतु 170 गर्म स्वेटरों का वितरण किया और एक अनूठी पहल पेश की ।इस अवसर पर समस्त विद्यालय स्टाफ एवं ग्रामवासी उपस्थित हुए। प्रधानाचार्य धनवंती खत्री ने
सभी भामाशाहों का धन्यवाद ज्ञापित किया। मंच संचालन धर्मवीर सिंह धौर्य ने किया।
74 वे गणतंत्र दिवस समारोह के उपलक्ष में हुआ स्वेटर वितरण
- शिकोहाबाद में सौर ऊर्जा का बढ़ता दायरा — कालिसन पावर सॉल्यूशन के 15 साल और 500 से अधिक घरों की बदली तस्वीर
- बाड़ी नवदुर्गा महोत्सव: 3तीसरे दिन स्थानीय कलाकारों ने बिखेरे रंग, SHO देवेंद्र शर्मा के क्लासिकल गीत ने बांधी समां
- रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर पलटा सवारियों से भरा ऑटो, 7 साल की मासूम पलक की दर्दनाक मौत, 4 लोग गंभीर रूप से घायल
- बाड़ी में ईद-उल-फितर 2026 का उल्लास: मस्जिदों और ईदगाहों में गूंजी ‘अल्लाह-हु-अकबर’ की सदाएं, गले मिलकर दी मुबारकबाद
- फ़िरोज़बाद के पचोखरा में तीन बार पलटी तेज रफ्तार कार, बाइक सवार को बचाने में हुआ हादसा, 4 साल की बच्ची सहित सभी सुरक्षित

अनुराग बघेल ( पत्रकार )
धौलपुर राजस्थान




