
महिला सुरक्षा मतलब सामाजिक, आर्थिक और शारीरिक सुरक्षा – अनिल कुमार अग्रवाल
धौलपुर। मंजरी फाउंडेशन और पुलिस विभाग द्वारा आयोजित की गई दो दिवसीय कार्यशाला का सम्पन शनिवार को हुआ | इस मौके पर जिला कलेक्टर अनिल कुमार अग्रवाल नें कहा हमें महिलाओं की हर तरह की सुरक्षा कों सुनश्चित करने की जरूरत है चाहे वो आर्थिक हों, सामाजिक हों या फिर शारीरिक सुरक्षा हों | उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण और आर्थिक विकास एक-दूसरे से बड़े घनिष्ट रूप से संबंधित है या अगर यू कहें की एक दूसरे के पूरक है तो ये कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी, क्योंकि आत्मनिर्भरता सशक्तिकरण की पहली शर्त है। आत्मनिर्भर होने से ही सशक्तिकरण संभव होता है और इसका सीधा प्रभाव हमारे जीवन स्तर में सुधार पर पड़ता है। जब तक आपको निर्णय लेने की स्वतंत्रता नहीं है तब तक आप आत्मनिर्भर भी नहीं हो सकते। जिसके लिए आर्थिक रूप से आपकी निर्भरता ख़त्म होनी पहली आवश्यकता है।उन्होंने मंजरी फाउंडेशन के प्रयासो की सराहना करते हुए कहा कि संस्था लगातार आजीविका संवर्धन के क्षेत्र में विशेष कार्य कर रही है | जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह नें कहा कि चुप रहकर अत्याचार और अपराध कों सहना सही न है सभी कों आपने खिलाफ होने वाले अत्याचार और अपराध का विरोध करना चाहिए |सबसे पहले हर महिला को आत्म-रक्षा करने की तकनीक सिखनी होगी इससे महिलाओं को विपरीत परिस्थितियों का सामना करने में किसी तरह की परेशानी महसूस नही होगी। महिलाओं को इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए कि इंटरनेट या किसी भी अन्य माध्यम के द्वारा किसी भी तरह के अनजान व्यक्ति से बातचीत करते वक्त सावधान रहे और उन्हें अपना किसी भी तरह का निजी विवरण न दे।जिला शिशु स्वास्थ्य एवं प्रजनन अधिकारी डॉ शिवकुमार शर्मा नें मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना और मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य कों बेहतर करने के बारे में जानकारी दी | महिला एवं विकास विभाग के उपनिदेशक भूपेश गर्ग नें महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से राजस्थान सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न प्रकार की योजनाओं की जानकारी दी | महिला बाल विकास के सहायक लेखधिकारी मांगीलाल आर्य नें सामूहिक विवाह योजना, कन्यादान योजना आदि की जानकारी दी | इस अवसर पर महिला थानाधिकारी मंजू फौजदार नें पुलिस कार्यप्रणाली और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी साझा की | साइबर क्राइम सेक्शन के अमित शर्मा नें साइबर फ्रॉड से बचने के तरीके एवं शिकायत करने आदि के बारे में जानकारी दी |महिला सुरक्षा मतलब सामाजिक, आर्थिक और शारीरिक सुरक्षा – अनिल कुमार अग्रवाल
महिला सुरक्षा मतलब सामाजिक, आर्थिक और शारीरिक सुरक्षा – अनिल कुमार अग्रवाल
- धौलपुर में बदला ‘ब्यूटी ट्रेंड’: शादियों के सीजन में HD Makeup की भारी मांग, Girls School Road पर लगा दुल्हनों का तांता
धौलपुर में बदला ‘ब्यूटी ट्रेंड’: शादियों के सीजन में HD Makeup की भारी मांग, Girls School Road पर - धौलपुर: चम्बल रेता माफियाओं पर पुलिस का प्रहार, नाकाबंदी के दौरान बजरी से भरे 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
धौलपुर: चम्बल रेता माफियाओं पर पुलिस का प्रहार, नाकाबंदी के दौरान बजरी से भरे 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त Crime - बाड़ी पुलिस का ‘ऑपरेशन शिकंजा’: 13 महीने से फरार गैस कालाबाजारी का आरोपी गिरफ्तार, 77 सिलेंडर किए थे जब्त
बाड़ी पुलिस का ‘ऑपरेशन शिकंजा’: 13 महीने से फरार गैस कालाबाजारी का आरोपी गिरफ्तार, 77 सिलेंडर किए थे - फिरोजाबाद: धीरपुर के दारापुर में नारकीय जीवन जीने को मजबूर ग्रामीण, गलियों में भरा तालाब का गंदा पानी
फिरोजाबाद: धीरपुर के दारापुर में नारकीय जीवन जीने को मजबूर ग्रामीण, गलियों में भरा तालाब का गंदा पानी - सावधान पर्यटक: 21 फरवरी को क्रोएशिया के प्रधानमंत्री का आगरा दौरा, 2-2 घंटे बंद रहेंगे ताजमहल और आगरा किला
सावधान पर्यटक: 21 फरवरी को क्रोएशिया के प्रधानमंत्री का आगरा दौरा, 2-2 घंटे बंद रहेंगे ताजमहल और आगरा - बसेड़ी में दर्दनाक हादसा: खेत की रखवाली कर रहे युवक की झटका मशीन के करंट से मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
बसेड़ी में दर्दनाक हादसा: खेत की रखवाली कर रहे युवक की झटका मशीन के करंट से मौत, गांव

अनुराग बघेल ( पत्रकार )
धौलपुर राजस्थान








