
Photo by Vlad Vasnetsov on <a href="https://www.pexels.com/photo/people-playing-badminton-2202685/" rel="nofollow">Pexels.com</a>
प्रारंभिक शिक्षा की खेलकूद प्रतियोगिताएं 12 सितम्बर से
धौलपुर।प्रारम्भिक शिक्षा के अंतर्गत 14 वर्ष तक के छात्रा-छात्राओं की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं 12 सितम्बर से आयोजित की जाएंगी। जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक अरविंद शर्मा के अनुसार 12 सितम्बर से 29 सितम्बर तक आम का पुरा, घड़ी फकीरा और बिछिया में आयोजित की जाएंगीं। प्रारम्भिक शिक्षा के खेलकूद प्रभारी चोब सिंह ने बताया कि बैडमिंटन, बॉक्सिंग (छात्रा), जूड़ो, हैंडबॉल, तैराकी, जिम्नास्टिक, तीरंदाजी, नेटबॉल,
कुश्ती, शतरंज, बास्केटबॉल और बॉलीबॉल 12 से 14 सितम्बर तक राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय आम का पुरा में आयोजित की जाएंगीं। इसी प्रकार कबड्डी, खो-खो, शॉफ्टबॉल, टीटी, हॉकी, फुटबॉल, क्रिकेट (छात्रा), लॉन टेनिस, साइकिलिंग, रोलर स्केटिंग, और रायफल शूटिंग खेल 23 से 25 सितम्बर तक राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय घड़ी फकीरा में आयोजित किए जाएंगे। जबकि एथलेटिक्स की प्रतियोगिताएं राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बीछिया में 27 से 29 सितम्बर तक कराई जाएंगीं।

| Local News | Social Issues | Political News | Sports Highlights | Trending Topics | Entertainment News | Jobs Updates | Government Notification & News


