
पुरस्कृत शिक्षक फोरम ने बालिकाओं को बोर्ड टिप्स पुस्तिकाओं का किया वितरण
धौलपुर। पुरस्कृत शिक्षक फोरम राजस्थान के सानिध्य में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को गति देने एवं बोर्ड परीक्षा परिणाम उन्नयन हेतु प्रयास किये जा रहे है। विषय विशेषज्ञों द्वारा बनाई गई सेकेंडरी बोर्ड परीक्षा तैयारी टिप्स-2023 पुस्तिका को सेकेंडरी कक्षा के छात्र-छात्राओं के उपयोग हेतु तैयार किया गया। इसी क्रम में पुरस्कृत शिक्षक फोरम धौलपुर,जागृति समिति धौलपुर के संयुक्त तत्वाधान में राजरानी शिक्षा निकेतन विद्यालय धौलपुर में बोर्ड टिप्स पुस्तिका का भरपूर उपयोग करने के लिए कक्षा 10 के छात्र-छात्राओं को वितरण किया गया। जागृति समिति सचिव महेंद्रकांत सक्सेना, कृष्णकांत सक्सेना प्रधानाचार्य राजरानी शिक्षा निकेतन नीरज गोस्वामी ने स्व.डॉ तेजकरण डांडिया पुरस्कार से सम्मानित सुरेश गोस्वामी का स्वागत सम्मान किया। बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए लगातार मुहिम शुरू की गई है ताकि बेटियों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ा जा सके। बेटियों को बोर्ड टिप्स पुस्तिका का वितरण कर बेटियों को सदैव आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर साक्षरता एवं सतत शिक्षा अधिकारी बीरी सिंह, दयाकान्त सक्सेना,भगवान सिंह मीना,विद्यालय के शिक्षक एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

- शिकोहाबाद में सौर ऊर्जा का बढ़ता दायरा — कालिसन पावर सॉल्यूशन के 15 साल और 500 से अधिक घरों की बदली तस्वीर
शिकोहाबाद में सौर ऊर्जा का बढ़ता दायरा — कालिसन पावर सॉल्यूशन के 15 साल और 500 से अधिक - बाड़ी नवदुर्गा महोत्सव: 3तीसरे दिन स्थानीय कलाकारों ने बिखेरे रंग, SHO देवेंद्र शर्मा के क्लासिकल गीत ने बांधी समां
बाड़ी नवदुर्गा महोत्सव: 3तीसरे दिन स्थानीय कलाकारों ने बिखेरे रंग, SHO देवेंद्र शर्मा के क्लासिकल गीत ने बांधी - रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर पलटा सवारियों से भरा ऑटो, 7 साल की मासूम पलक की दर्दनाक मौत, 4 लोग गंभीर रूप से घायल
रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर पलटा सवारियों से भरा ऑटो, 7 साल की मासूम पलक की - बाड़ी में ईद-उल-फितर 2026 का उल्लास: मस्जिदों और ईदगाहों में गूंजी ‘अल्लाह-हु-अकबर’ की सदाएं, गले मिलकर दी मुबारकबाद
बाड़ी में ईद-उल-फितर 2026 का उल्लास: मस्जिदों और ईदगाहों में गूंजी ‘अल्लाह-हु-अकबर’ की सदाएं, गले मिलकर दी मुबारकबाद - फ़िरोज़बाद के पचोखरा में तीन बार पलटी तेज रफ्तार कार, बाइक सवार को बचाने में हुआ हादसा, 4 साल की बच्ची सहित सभी सुरक्षित
फ़िरोज़बाद के पचोखरा में तीन बार पलटी तेज रफ्तार कार, बाइक सवार को बचाने में हुआ हादसा, 4

अनुराग बघेल ( पत्रकार )
धौलपुर राजस्थान









