
धौलपुर l आगामी त्यौहार एवं उत्सवों को देखते हुए सभी 4 जिलों भरतपुर, धौलपुर, करौली एवं सवाई माधोपुर के जिला कलेक्टरों एवं उपखण्ड अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था की समीक्षा पर संभागीय आयुक्त की अध्यक्षता में वर्चुअल कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। संभागीय आयुक्त ने सभी प्रशासनिक अधिकारियों को अपने क्षेत्राधिकार में साम्प्रदायिक सद्भाव एवं सामुदायिक सौहार्द बनाये रखने के निर्देश दिए। संभागीय आयुक्त ने कहा कि त्यौहारों को देखते हुए प्रशासन कानून व्यवस्था को लेकर विशेष रूप से सक्रिय रहे। उन्होंने कहा कि प्रशासन शोभायात्रा में चलित वाहन के जरिये डीजे के उपयोग न हो इसकी पालना सुनिश्चित करावें। उन्होंने बताया कि किसी भी वाहन में डीजे इत्यादि लगाकर मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन होता है, प्रशासन ऐसे वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करे साथ ही अवैध हथियार एवं मादक पदार्थों पर रोक की पालना भी सुनिश्चित की जाये।पुलिस महानिरीक्षक भरतपुर ने कहा कि अशांति फैलाने वालों के विरूद्ध कार्यवाही की जाये एवं उनकी भर्त्सना की जाये। उन्होंने निर्देश दिए कि त्यौहारों के दौरान सुभेद्य स्थानों पर पुलिस प्रशासन का प्रत्येक एसएचओ गस्त पर रहे।शोभायात्रा में किसी को भी डीजे की अनुमति न दी जाये। वांछित अपराधियों का फोलोअप करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन अपने मानव संसाधन का इष्टतम उपयोग कर शांति एवं सौहार्द बनाये रखने हेतु कार्य करें।संभागीय आयुक्त ने निर्देश दिए कि शोभायात्रा के पुराने रूट मार्गों में कोई भी परिवर्तन किया जाये और नये मार्ग स्वीकृत न किये जाये। उन्होंने सभी जिला कलक्टरों से कानून व्यवस्था की स्थिति पर फीडबैक लिया।
- शिकोहाबाद में सौर ऊर्जा का बढ़ता दायरा — कालिसन पावर सॉल्यूशन के 15 साल और 500 से अधिक घरों की बदली तस्वीर
शिकोहाबाद में सौर ऊर्जा का बढ़ता दायरा — कालिसन पावर सॉल्यूशन के 15 साल और 500 से अधिक - बाड़ी नवदुर्गा महोत्सव: 3तीसरे दिन स्थानीय कलाकारों ने बिखेरे रंग, SHO देवेंद्र शर्मा के क्लासिकल गीत ने बांधी समां
बाड़ी नवदुर्गा महोत्सव: 3तीसरे दिन स्थानीय कलाकारों ने बिखेरे रंग, SHO देवेंद्र शर्मा के क्लासिकल गीत ने बांधी - रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर पलटा सवारियों से भरा ऑटो, 7 साल की मासूम पलक की दर्दनाक मौत, 4 लोग गंभीर रूप से घायल
रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर पलटा सवारियों से भरा ऑटो, 7 साल की मासूम पलक की - बाड़ी में ईद-उल-फितर 2026 का उल्लास: मस्जिदों और ईदगाहों में गूंजी ‘अल्लाह-हु-अकबर’ की सदाएं, गले मिलकर दी मुबारकबाद
बाड़ी में ईद-उल-फितर 2026 का उल्लास: मस्जिदों और ईदगाहों में गूंजी ‘अल्लाह-हु-अकबर’ की सदाएं, गले मिलकर दी मुबारकबाद - फ़िरोज़बाद के पचोखरा में तीन बार पलटी तेज रफ्तार कार, बाइक सवार को बचाने में हुआ हादसा, 4 साल की बच्ची सहित सभी सुरक्षित
फ़िरोज़बाद के पचोखरा में तीन बार पलटी तेज रफ्तार कार, बाइक सवार को बचाने में हुआ हादसा, 4

| Local News | Social Issues | Political News | Sports Highlights | Trending Topics | Entertainment News | Jobs Updates | Government Notification & News









