
धौलपुर ।राजाखेड़ा पंचायत समिति के सभागार में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत सरपंच गण ग्राम विकास अधिकारी जूनियर असिस्टेंट एवं ग्राम रोजगार सहायको का दो दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ विकास अधिकारी राकेश सिंघल रामदीन गुर्जर सहायक विकास अधिकारी एवं प्रमोद कुमार शर्मा राज्य संदर्भ व्यक्ति एवं स्वच्छता प्रभारी तथा रवि बर्मा सरपंच प्रतिनिधि द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर दो दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। दक्ष प्रशिक्षक प्रमोद कुमार शर्मा ने बताया कि अतिरिक्त आयुक्त एवं शासन सचिव के आदेशों की पालना में तीन दिवसीय जिला स्तरीय राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान प्रशिक्षण मैं दक्ष प्रशिक्षकों द्वारा पंचायत समिति राजाखेड़ा के जन प्रतिनिधियों अधिकारी कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। प्रशिक्षण में 29 विषयों को समावेशित किया गया है जिसमें सुशासन स्वच्छ और हरित पंचायत जल जीवन मिशन बाल मैत्रीय पंचायत ऑडिट ऑनलाइन पॉवर्टी इन इंडिया एंड इट्स इंपैक्ट ऑन द रूरल पुअर सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स राजस्थान परिदृश्य सामाजिक रूप से सुरक्षित गांव वूमेन एंड चिल्ड्रन एंपावरमेंट एंड
डेवलपमेंट सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता स्वच्छ भारत मिशन इंस्टीट्यूशन बिल्डिंग फॉर पूवर्टी फ्री एवं ग्रामीण विकास की समस्त योजनाओं इत्यादि विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। परिचय सत्र के पश्चात राज्य संदर्भ व्यक्ति प्रमोद कुमार शर्मा द्वारा त्रिस्तरीय व्यवस्थाएं स्वच्छ भारत मिशन वूमेन चाइल्ड एंपावरमेंट एंड डेवलपमेंट बाल मैत्री पंचायत सामाजिक रूप से सुरक्षित गांव स्वच्छ एवं हरित पंचायत इत्यादि विषयों पर विस्तार पूर्वक प्रशिक्षण प्रदान किया गया तत्पश्चात सहायक विकास अधिकारी रामधन गुर्जर द्वारा जल जीवन मिशन सुशासन ऑडिट इत्यादि विषयों पर विस्तार पूर्वक अपने विचार साझा किए तत्पश्चात प्रतिभागियों के शंका समाधान एवं जिज्ञासाओं प्रश्नों को विस्तार पूर्वक दक्ष प्रशिक्षकों द्वारा प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर सरपंच शशि निषाद, सरपंच प्रतिनिधि रवि कुमार, एवं ग्राम विकास अधिकारी नंदकिशोर दीक्षित, जितेंद्र यादव रामनिवास, जोगेंद्र पंकज सिंह वरिष्ठ सहायक संजीत सिंह जूनियर असिस्टेंट असिस्टेंट धीरव, रामकुमार, जेठाराम गजेंद्र सिंह रोजगार सहायक गुलाब सिंह आदि उपस्थित रहे।
- धौलपुर में बदला ‘ब्यूटी ट्रेंड’: शादियों के सीजन में HD Makeup की भारी मांग, Girls School Road पर लगा दुल्हनों का तांता
धौलपुर में बदला ‘ब्यूटी ट्रेंड’: शादियों के सीजन में HD Makeup की भारी मांग, Girls School Road पर - धौलपुर: चम्बल रेता माफियाओं पर पुलिस का प्रहार, नाकाबंदी के दौरान बजरी से भरे 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
धौलपुर: चम्बल रेता माफियाओं पर पुलिस का प्रहार, नाकाबंदी के दौरान बजरी से भरे 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त Crime - बाड़ी पुलिस का ‘ऑपरेशन शिकंजा’: 13 महीने से फरार गैस कालाबाजारी का आरोपी गिरफ्तार, 77 सिलेंडर किए थे जब्त
बाड़ी पुलिस का ‘ऑपरेशन शिकंजा’: 13 महीने से फरार गैस कालाबाजारी का आरोपी गिरफ्तार, 77 सिलेंडर किए थे - फिरोजाबाद: धीरपुर के दारापुर में नारकीय जीवन जीने को मजबूर ग्रामीण, गलियों में भरा तालाब का गंदा पानी
फिरोजाबाद: धीरपुर के दारापुर में नारकीय जीवन जीने को मजबूर ग्रामीण, गलियों में भरा तालाब का गंदा पानी - सावधान पर्यटक: 21 फरवरी को क्रोएशिया के प्रधानमंत्री का आगरा दौरा, 2-2 घंटे बंद रहेंगे ताजमहल और आगरा किला
सावधान पर्यटक: 21 फरवरी को क्रोएशिया के प्रधानमंत्री का आगरा दौरा, 2-2 घंटे बंद रहेंगे ताजमहल और आगरा

अनुराग बघेल ( पत्रकार )
धौलपुर राजस्थान







