राष्ट्रीय युवा दिवस पर धौलपुर में संगोष्ठी का आयोजन, स्वामी विवेकानंद के विचारों पर चर्चा
धौलपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) धौलपुर द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह आयोजन स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के उपलक्ष्य में किया गया, जिसमें सर्वप्रथम स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
इस मौके पर जयपुर प्रांत के सेवार्थ विद्यार्थी एसएफएस प्रांत प्रमुख ओमप्रकाश शर्मा ने स्वामी विवेकानंद के राष्ट्रभक्ति से परिपूर्ण जीवन और उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि स्वामी विवेकानंद ने हमेशा युवाओं को प्रेरित किया और सेवा को ईश्वर की सच्ची पूजा के रूप में परिभाषित किया। उन्होंने युवाओं को अनुशासन और समाज सेवा का महत्व समझाया।
जिला प्रमुख डॉ. पी.एस. तिवारी ने स्वामी विवेकानंद के शिकागो विश्व धर्म सम्मेलन में दिए गए प्रसिद्ध भाषण का उल्लेख किया और कहा कि भारत की सहिष्णुता और सभी धर्मों को समान सम्मान देने की परंपरा पर हमें गर्व होना चाहिए। उन्होंने विवेकानंद जी के विचारों को वर्तमान समय में भी प्रासंगिक बताया।
जिला संयोजक विकास अग्रवाल ने विद्यार्थी परिषद के इतिहास और उद्देश्यों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि ABVP विश्व का सबसे बड़ा गैर-राजनीतिक छात्र संगठन है, जिसका उद्देश्य स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को छात्रों और समाज के बीच ले जाना है।
कार्यक्रम में प्रांत कार्यकारिणी सदस्य निक्की सिकरवार ने छात्राओं को परिषद द्वारा आयोजित गतिविधियों जैसे आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर और महिला सशक्तिकरण अभियानों की जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को आत्मनिर्भर और समाज में समान भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष भगवान सिंह मीणा ने किया, जबकि विभिन्न देशभक्ति नारों के माध्यम से निक्की सिकरवार ने छात्राओं में उत्साह और ऊर्जा का संचार किया। अंत में विद्यालय की इकाई अध्यक्ष प्रिया लवानिया ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस कार्यक्रम में प्रांत SFS प्रमुख ओमप्रकाश शर्मा, जिला प्रमुख डॉ. पी.एस. तिवारी, जिला संयोजक विकास अग्रवाल, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य निक्की सिकरवार, नगर अध्यक्ष भगवान सिंह मीणा, जिला एसएफडी संयोजक जतिन अग्रवाल, शिवानी ठाकुर, प्रिया लवानिया सहित कई छात्राएं उपस्थित रहीं।
DLP NewsTV से जुड़ें:
हमारी खबरों से जुड़े रहने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
- Instagram: instagram.com/dlpnewstv
- Facebook: facebook.com/dlpnewstv
- Twitter (X): twitter.com/dlpnewstv
- YouTube: youtube.com/@dlpnewstv
इसके अलावा, हमारे WhatsApp ग्रुप में शामिल होकर सीधे अपडेट्स पाएं: https://chat.whatsapp.com/IIGRgjVmTtS8SKf7HZgTpr


Leave a Reply