
राष्ट्रीय हिंदू परिषद भारत की नगर इकाई और युवा कार्यकारिणी का हुआ गठन
धौलपुर l राष्ट्रीय हिंदू परिषद भारत के जिलाध्यक्ष अंजनी पाराशर के नेतृत्व में राजराजेश्वरी माता मंदिर पर बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें बैठक का मूल उद्देश्य संगठन का विस्तार करना था. जिला अध्यक्ष अंजनी पाराशर ने बैठक में उपस्थित सर्व समाज के वयोवृद्ध एवं युवा साथियों को संगठन की रीति नीति के बारे में अवगत कराया और बताया कि हमारे संगठन का मूल उद्देश्य सर्व समाज को जोड़कर एकता की ओर अग्रसर करना है जिसको लेकर संगठन का विस्तार किया गया जिसमें बाड़ी शहर में दो कार्यकारिणी बनाई गई पहली नगर इकाई जिसमें नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी शरद चौहान को नगर महामंत्री राजकुमार वेशानदर, धर्माचार्य प्रमुख की जिम्मेदारी हरिओम शर्मा को सौंपी गई साथ ही युवा कार्यकारिणी का विस्तार किया गया जिसमें बाड़ी नगर के युवा अध्यक्ष मनोज शर्मा, युवा उपाध्यक्ष मुकेश कुशवाहा, महामंत्री शैंकी अग्रवाल, संगठन मंत्री धीरज पाठक, गौ रक्षा प्रमुख करन यादव, सचिव अंकित राणा,कोषाध्यक्ष दीपक रावत, मीडिया प्रभारी अनुभव शर्मा भोलू सह संगठन मंत्री धमेंद्र पोषवाल, सहमंत्री यस पाराशर को नियुक्त किया गया। सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों का संगठन के जिला अध्यक्ष अंजनी पाराशर के द्वारा सत्य सनातन संस्कृति के अनुसार रोली चावल से टीका कर, साफा, फूल माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया। साथ ही जिला अध्यक्ष अंजनी पाराशर ने कहा कि यह हमारा परिवार है और हम सभी को मिलकर इस परिवार की रक्षा और सुरक्षा करनी है. आने वाले हिंदू त्यौहार 22 मार्च को हिंदू नव वर्ष, 30 मार्च को प्रभु श्री राम भगवान का जन्मोत्सव , 6 अप्रैल को हनुमान जयतिं है जिनको लेकर आगामी बैठक में समस्त कार्यकर्ताओं के मध्य विशेष निर्णय लिए जाएंगे।नवनियुक्त नगर अध्यक्ष बाड़ी शरद चौहान ने कहा कि संगठन के द्वारा जो जिम्मेवारी दिया है उसको मैं पूर्ण जिम्मेदारी , समाज हित में पूर्ण निष्ठा और लगन के साथ कार्य कर निभाता रहूंगा। युवा अध्यक्ष मनोज शर्मा ने कहा कि मे जिला अध्यक्ष अंजनी पाराशर का हृदय से स्वागत करता हूं और जो जिम्मेदारी मुझे युवाओं को जोड़ने की सौंपी गई है । इस दौरान हरिविलास शर्मा , डॉ जितेंद्र शर्मा, राजकुमार पचौरी, अरुण कुमार नागर, राजेश समाधिया, धनंजय शर्मा, आनंद कुमार सिंघल, हरिओम शर्मा अमित जाट, अरुण गर्ग, दिनेश यादव आदि मौजूद रहे।
- धौलपुर में बदला ‘ब्यूटी ट्रेंड’: शादियों के सीजन में HD Makeup की भारी मांग, Girls School Road पर लगा दुल्हनों का तांता
धौलपुर में बदला ‘ब्यूटी ट्रेंड’: शादियों के सीजन में HD Makeup की भारी मांग, Girls School Road पर - धौलपुर: चम्बल रेता माफियाओं पर पुलिस का प्रहार, नाकाबंदी के दौरान बजरी से भरे 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
धौलपुर: चम्बल रेता माफियाओं पर पुलिस का प्रहार, नाकाबंदी के दौरान बजरी से भरे 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त Crime - बाड़ी पुलिस का ‘ऑपरेशन शिकंजा’: 13 महीने से फरार गैस कालाबाजारी का आरोपी गिरफ्तार, 77 सिलेंडर किए थे जब्त
बाड़ी पुलिस का ‘ऑपरेशन शिकंजा’: 13 महीने से फरार गैस कालाबाजारी का आरोपी गिरफ्तार, 77 सिलेंडर किए थे - फिरोजाबाद: धीरपुर के दारापुर में नारकीय जीवन जीने को मजबूर ग्रामीण, गलियों में भरा तालाब का गंदा पानी
फिरोजाबाद: धीरपुर के दारापुर में नारकीय जीवन जीने को मजबूर ग्रामीण, गलियों में भरा तालाब का गंदा पानी - सावधान पर्यटक: 21 फरवरी को क्रोएशिया के प्रधानमंत्री का आगरा दौरा, 2-2 घंटे बंद रहेंगे ताजमहल और आगरा किला
सावधान पर्यटक: 21 फरवरी को क्रोएशिया के प्रधानमंत्री का आगरा दौरा, 2-2 घंटे बंद रहेंगे ताजमहल और आगरा - बसेड़ी में दर्दनाक हादसा: खेत की रखवाली कर रहे युवक की झटका मशीन के करंट से मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
बसेड़ी में दर्दनाक हादसा: खेत की रखवाली कर रहे युवक की झटका मशीन के करंट से मौत, गांव - सावधान: धौलपुर के मनियां क्षेत्र में आज घंटों बाधित रहेगी बिजली, 132 केवी जीएसएस पर चलेगा मरम्मत का काम
सावधान: धौलपुर के मनियां क्षेत्र में आज घंटों बाधित रहेगी बिजली, 132 केवी जीएसएस पर चलेगा मरम्मत का

अनुराग बघेल ( पत्रकार )
धौलपुर राजस्थान









