
धौलपुर| लखनऊ में 3 से 6 मार्च 2023 तक नेशनल ब्लाइंड एंड डीफ जूडो प्रतियोगिता आयोजित हो रही है। जिस के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के खेल मंत्री गिरीश यादव रहे। इस प्रतियोगिता में पूरे देश से 17 राज्यों के करीब 550 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इस प्रतियोगिता में धौलपुर जिले की बसेड़ी तहसील के बांसरई गांव के निवासी नेशनल खिलाड़ी प्रवीण शर्मा ने भाग लेते हुए अपने प्रतिद्वंदी को पटकनी देकर सिल्वर मेडल प्राप्त किया है। आपको बता दें कि प्रवीण शर्मा इससे पूर्व भी गुजरात में आयोजित 12वी नेशनल जूनियर एंड सब जूनियर पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। प्रवीण शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में निजी कोच महेंद्र सिंह जाट एवं जूडो कोच सुरेश मीणा एवं स्कूल के सेक्रेटरी जितेंद्रनाथ भार्गव,प्रिंसिपल धर्मराज गुर्जर एवं ओमप्रकाश निर्माण सहित पूरे स्कूल परिवार का बहुत बहुत योगदान रहा है।इस मौके पर मालचंद योगी महासचिव राजस्थान, डॉ हिमांशु राजौरा एनआइएसजूडो कोच ,अभिजीत सिंह तकनीकी सचिव, संजय योगी एनआइएसजूडो कोच नरेश कुमार नेशनल जूडो रेफरी,मैनेजर सुरेश मीणा, विनोद कुमार, रोहित कुमार, गगनदीप कौर, सिमरन आदि मौजूद रहे।
- धौलपुर में बदला ‘ब्यूटी ट्रेंड’: शादियों के सीजन में HD Makeup की भारी मांग, Girls School Road पर लगा दुल्हनों का तांता
धौलपुर में बदला ‘ब्यूटी ट्रेंड’: शादियों के सीजन में HD Makeup की भारी मांग, Girls School Road पर - धौलपुर: चम्बल रेता माफियाओं पर पुलिस का प्रहार, नाकाबंदी के दौरान बजरी से भरे 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
धौलपुर: चम्बल रेता माफियाओं पर पुलिस का प्रहार, नाकाबंदी के दौरान बजरी से भरे 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त Crime - बाड़ी पुलिस का ‘ऑपरेशन शिकंजा’: 13 महीने से फरार गैस कालाबाजारी का आरोपी गिरफ्तार, 77 सिलेंडर किए थे जब्त
बाड़ी पुलिस का ‘ऑपरेशन शिकंजा’: 13 महीने से फरार गैस कालाबाजारी का आरोपी गिरफ्तार, 77 सिलेंडर किए थे - फिरोजाबाद: धीरपुर के दारापुर में नारकीय जीवन जीने को मजबूर ग्रामीण, गलियों में भरा तालाब का गंदा पानी
फिरोजाबाद: धीरपुर के दारापुर में नारकीय जीवन जीने को मजबूर ग्रामीण, गलियों में भरा तालाब का गंदा पानी - सावधान पर्यटक: 21 फरवरी को क्रोएशिया के प्रधानमंत्री का आगरा दौरा, 2-2 घंटे बंद रहेंगे ताजमहल और आगरा किला
सावधान पर्यटक: 21 फरवरी को क्रोएशिया के प्रधानमंत्री का आगरा दौरा, 2-2 घंटे बंद रहेंगे ताजमहल और आगरा

अनुराग बघेल ( पत्रकार )
धौलपुर राजस्थान







