
धौलपुर । जिले के विषय विशेषज्ञ शिक्षकों के सहयोग से तैयार की गई पुस्तिका ‘मिशन-100’ प्रश्नबैंक का संभागीय आयुक्त भरतपुर सांवरमल वर्मा एवं जिला कलक्टर अनिल कुमार अग्रवाल ने जिला कलक्ट्रेट सभागार में लोकार्पण किया। मिशन-100 प्रश्नबैंक के विमोचन के अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर सुदर्शन सिंह तोमर,उपखंड अधिकारी अनूप सिंह, सीएमएचओ डॉ. जयंती लाल मीणा,पीएमओ डॉ समरवीर सिंह सिकरवार,डीआरसीएचओ डॉ शिवकुमार शर्मा,सीडीईओ कृष्णा कुमारी,एडीपीसी मुकेश कुमार गर्ग,डीईओ अरविंद शर्मा, संयोजक नरेश कुमार जैन,सामाजिक विज्ञान विषय विशेषज्ञ व्याख्याता भगवान सिंह मीना, संस्कृत विशेषज्ञ शिवपूजन शर्मा उपस्थित रहे। कक्षा 10 वीं की सभी विषय की प्रश्नबैंक के माध्यम से विद्यार्थियों को अच्छे अंक प्राप्त करने में सहायता मिलेगी। जिला समान परीक्षा संयोजक एवं प्रधानाचार्य गजेंद्र कुमार शर्मा के सहयोग से यह प्रश्नबैंक तैयार की गई है। इस पुस्तक के मुख्य परामर्शदाता के रूप में प्राचार्य डाइट का विशेष सहयोग रहा है। एडीपीसी मुकेश कुमार गर्ग ने बताया कि विद्यार्थियों को डिजिटल माध्यमों से उनकी गति के अनुसार रोचक और आनंदमय तरीके से सीखने-सिखाने की विधियों तथा विषयवार कठिन अवधारणाओं पर शिक्षण प्रदान करने के लिए विषय अध्यापकों को पाबन्द किया गया है ताकि शैक्षिक उन्नयन हो सके। इस प्रश्नबैंक को सॉफ्ट कॉपी में प्रत्येक विद्यालय तक पहुंचाया जाएगा।
- धौलपुर में बदला ‘ब्यूटी ट्रेंड’: शादियों के सीजन में HD Makeup की भारी मांग, Girls School Road पर लगा दुल्हनों का तांता
धौलपुर में बदला ‘ब्यूटी ट्रेंड’: शादियों के सीजन में HD Makeup की भारी मांग, Girls School Road पर - धौलपुर: चम्बल रेता माफियाओं पर पुलिस का प्रहार, नाकाबंदी के दौरान बजरी से भरे 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
धौलपुर: चम्बल रेता माफियाओं पर पुलिस का प्रहार, नाकाबंदी के दौरान बजरी से भरे 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त Crime - बाड़ी पुलिस का ‘ऑपरेशन शिकंजा’: 13 महीने से फरार गैस कालाबाजारी का आरोपी गिरफ्तार, 77 सिलेंडर किए थे जब्त
बाड़ी पुलिस का ‘ऑपरेशन शिकंजा’: 13 महीने से फरार गैस कालाबाजारी का आरोपी गिरफ्तार, 77 सिलेंडर किए थे - फिरोजाबाद: धीरपुर के दारापुर में नारकीय जीवन जीने को मजबूर ग्रामीण, गलियों में भरा तालाब का गंदा पानी
फिरोजाबाद: धीरपुर के दारापुर में नारकीय जीवन जीने को मजबूर ग्रामीण, गलियों में भरा तालाब का गंदा पानी - सावधान पर्यटक: 21 फरवरी को क्रोएशिया के प्रधानमंत्री का आगरा दौरा, 2-2 घंटे बंद रहेंगे ताजमहल और आगरा किला
सावधान पर्यटक: 21 फरवरी को क्रोएशिया के प्रधानमंत्री का आगरा दौरा, 2-2 घंटे बंद रहेंगे ताजमहल और आगरा - बसेड़ी में दर्दनाक हादसा: खेत की रखवाली कर रहे युवक की झटका मशीन के करंट से मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
बसेड़ी में दर्दनाक हादसा: खेत की रखवाली कर रहे युवक की झटका मशीन के करंट से मौत, गांव

अनुराग बघेल ( पत्रकार )
धौलपुर राजस्थान








