
धौलपुर l जिले की दिहोली थाना पुलिस ने शनिबार को फरार चल रहे दो इनामी बदमाशो को गिरफ्तार किया है l दोनों बदमाशों पर आगरा जिले के सैंया टोल प्लाजा पर पुलिस तथा टोल प्लाजाकर्मियों के साथ मारपीट करने का आरोप है। मामले को लेकर दिहोली थानाधिकारी बीधाराम ने बताया कि शनिवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के अम्बिका तिराहे व सिकरवार के अड्डा के पास दो व्यक्ति धारदार चाकूओं के साथ खड़े हुए हैं जो आने-जाने वाले यात्रियों के साथ किसी भी वारदात को अंजाम दे सकते हैं सूचना पर मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पुलिस टीम द्वारा दबिश दी गई जहां पुलिस ने अंबिका तिराहे से जहां से पुलिस ने केसराम पुत्र मुकंदी उम्र 48 साल निवासी घुरैया खेड़ा थाना दिहोली और पुलिस की दूसरी टीम ने बिज्जो उर्फ ब्रजकिशोर पुत्र रामेश्वर निवासी घुरैया खेड़ा थाना दिहोली जिला धौलपुर को गिरफ्तार किया है.पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से अवैध धारदार चाकू बरामद किए हैं l थानाधिकारी ने बताया कि आरोपित वर्ष 2022 में रेता के ट्रैक्टर लेकर आगरा जा रहे थे जहां सैया टोल पर उत्तर प्रदेश पुलिस और टोल कर्मियों के साथ मारपीट की थी जिसके बाद पुलिस उपायुक्त पश्चिम जोन कमिश्नरेट आगरा के द्वारा आरोपियों पर पंद्रह-पन्द्रह हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गयाथा.फिलहाल पुलिस आरोपियों से मामले को लेकर अनुसंधान कर रही है।
- धौलपुर में बदला ‘ब्यूटी ट्रेंड’: शादियों के सीजन में HD Makeup की भारी मांग, Girls School Road पर लगा दुल्हनों का तांता
- धौलपुर: चम्बल रेता माफियाओं पर पुलिस का प्रहार, नाकाबंदी के दौरान बजरी से भरे 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
- बाड़ी पुलिस का ‘ऑपरेशन शिकंजा’: 13 महीने से फरार गैस कालाबाजारी का आरोपी गिरफ्तार, 77 सिलेंडर किए थे जब्त
- फिरोजाबाद: धीरपुर के दारापुर में नारकीय जीवन जीने को मजबूर ग्रामीण, गलियों में भरा तालाब का गंदा पानी
- सावधान पर्यटक: 21 फरवरी को क्रोएशिया के प्रधानमंत्री का आगरा दौरा, 2-2 घंटे बंद रहेंगे ताजमहल और आगरा किला

| Local News | Social Issues | Political News | Sports Highlights | Trending Topics | Entertainment News | Jobs Updates | Government Notification & News


