खिलाड़ी मार्शल आर्ट में जिले का नाम रोशन करें – राघवेंद्र शर्मा

खिलाड़ी मार्शल आर्ट में जिले का नाम रोशन करें - राघवेंद्र शर्मा

खिलाड़ी मार्शल आर्ट में जिले का नाम रोशन करें – राघवेंद्र शर्मा

धौलपुर । टाइगर मास्टर आर्ट संस्थान धौलपुर द्वारा प्रदेश स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में विजेता रहे प्रतियोगियों का सम्मान समारोह प्रधानाचार्य राघवेंद्र शर्मा के मुख्य अतिथि में क्लब में संपन्न हुआ।खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य इन्फेंट स्कूल राघवेंद्र शर्मा ने कहा कि खिलाड़ी मार्शल आर्ट में जिले का नाम रोशन करें और धौलपुर के मार्शल आर्ट गुरु स्वर्गीय माता प्रसाद शर्मा टाइगर को श्रद्धांजलि दे।उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार खेलों पर विशेष ध्यान दे रही है और हर वर्ग को ध्यान में रखकर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया जा रहा है ऐसे में खेल प्रतिभाओं को अपने खेल में निखार लाने का अवसर मिलेगा और ग्रामीण स्तर की प्रतिमाएं निखरकर सामने आएंगी। टाइगर मार्शल आर्ट संस्था के सचिव विक्रांत मुद्गल टाइगर ने बताया कि राज्य स्तर पर आयोजित होने वाली विभिन्न वर्गों की मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने अपना सर्वोत्तम प्रदर्शन किया है।सम्मान समारोह में संजीव झा ने कहा कि हमारा प्रयास है कि खिलाड़ियों को बेहतर कोचिंग उपलब्ध करा सके और इसके लिए क्लब नियमित प्रयासरत है। इस अवसर पर मेडल प्राप्त करने वाले सभी का माला पहनाकर सम्मान किया गया। क्लब के अध्यक्ष शिव शंकर गर्ग ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता के लिए पूरे मनोयोग के साथ तैयारी करें और स्थान प्राप्त करें।इस दौरान कोषाध्यक्ष देवी सिंह लोधा, शाहिद यशपाल गुर्जर, विशाल गोगना, भावना कश्यप, सुधीर जैन, विनीत शर्मा, कृष्णा शुक्ला ,श्रद्धा, देवराज गुर्जर, मोहिनी ,भावना, दीपिका, रितिका,अनुष्का, हिमांशु, युवराज मौजूद रहे।

खिलाड़ी मार्शल आर्ट में जिले का नाम रोशन करें - राघवेंद्र शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *