शिक्षक संघ एकीकृत की संगठन विस्तार और तृतीय श्रेणी शिक्षकों के संबंध में बैठक आयोजित

शिक्षक संघ एकीकृत की संगठन विस्तार और तृतीय श्रेणी शिक्षकों के संबंध में बैठक आयोजित
शिक्षक संघ एकीकृत की संगठन विस्तार और तृतीय श्रेणी शिक्षकों के संबंध में बैठक आयोजित

शिक्षक संघ एकीकृत की संगठन विस्तार और तृतीय श्रेणी शिक्षकों के संबंध में बैठक आयोजित

धौलपुर। राजस्थान शिक्षक संघ एकीकृत प्रदेशाध्यक्ष गिरिराज शर्मा के मुख्य आतिथ्य में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय महाराना स्कूल में सम्मान समारोह एवं संगठन के विस्तार पर चर्चा एवं तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण के मुद्दों के संबंध में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राजस्थान शिक्षक संघ एकीकृत के प्रदेश अध्यक्ष गिरिराज शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान शिक्षक संघ एकीकृत तृतीय श्रेणी शिक्षकों के अलावा पुस्तकालय अध्यक्ष,शारीरिक शिक्षक,कम्प्यूटर अनुदेशक, क्लर्क,वरिष्ठ अध्यापक,व्याख्याता, प्रधानाचार्य,उप प्राचार्य,डीईओ सहित अन्य बड़े शिक्षा विभाग के अधिकारी कर्मचारियों का संघ है। उन्होंने सभी शिक्षकों से विशेष आग्रह और अपील करते हुए कहा कि संगठन के माध्यम से हम सब मिलकर एक अवान्ह पर जयपुर पधारेंगे। सरकार को संगठन की ओर से तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण की लंबित मांग के लिए 20 अप्रैल का अल्टीमेटम दिया गया है। समय पर सरकार उचित कदम नहीं उठाती है तो 5 मई से जयपुर में विशाल धरना प्रदर्शन कर सरकार का विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की विभिन्न प्रकार की समस्याओं के लिए व्यक्तिगत रूप से भी संपर्क करें संघ आपकी हर समस्या के समाधान के लिए तत्पर रहेगा। उन्होंने संगठन के विस्तार,तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादलों एवं शिक्षकों संबंधी विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए संगठन की ओर से हर समस्य पैरवी करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि धौलपुर जिले से प्रत्येक जिले में जाने एवं संपर्क अभियान का आगाज हुआ है। उन्होंने धौलपुर जिले के संगठन की सराहना की। जिला अध्यक्ष शिक्षक संघ एकीकृत धौलपुर भगवान सिंह मीना ने संगठन की उपलब्धियों एवं शिक्षकों की विभिन्न मांगों के बारे में विस्तार से जानकारी दी । उन्होंने राज्य स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले संघ के पदाधिकारियों एवं शिक्षकों का सम्मान किया। सम्मान में प्रदेश अध्यक्ष के कर कमलों से माला पहनाकर, कैप पहनाकर स्वागत किया और प्रशस्ति पत्र भेंटकर कर सम्मानित किया। प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रभान चौधरी ने सभी अतिथियों एवं शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को प्रदेश उपाध्यक्ष गंगाराम गुर्जर,राकेश प्रजापति,महासंघ के योगेश पाण्डे,आशा शर्मा सहित अन्य ने भी संबोधन किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री प्रदीप राजपूत,महिला मंत्री दुर्गावती राना, नीतू अग्रवाल,जिला उपाध्यक्ष चौल सिंह ,अशोक कुलश्रेष्ठ, चौल सिंह जाट, घनश्याम शर्मा,अशोक शर्मा,ज्ञानी फौजदार,आशा शर्मा,,दुर्गावती राना, नौशाद खान,परमानंद शर्मा,प्रमोद पाराशर,गंगाराम गुर्जर,प्रदीप,भगवान सिंह मीणा,राकेश प्रजापति,सोनू जैन, छत्रपाल सिंह,लक्ष्मी नारायण शर्मा, दिमान सिंह,वचन सिंह,मुरारीलाल,दिनेश सक्सेना, महादेवी बघेला,प्रीति परमार,तमन्ना अख्तर,मधु यादव, राजकुमार शर्मा,पल्लव शर्मा,रेणुका चौधरी,सुशीला चौधरी, अंजू बाला,अरविंद,ज्ञानदीप,जगमोहन,सुजान सिंह,भानु प्रकाश, रामबरन रवि खान,गजेंद्र सिंह, आदि मौजूद रहे।

शिक्षक संघ एकीकृत की संगठन विस्तार और तृतीय श्रेणी शिक्षकों के संबंध में बैठक आयोजित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *