
\धौलपुर।जिला कलक्टर अनिल कुमार अग्रवाल ने रविवार को शहर दौरा कर मुख्य मार्गों का सौंदर्यीकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर परिषद आयुक्त को सैंपऊ रोड पर नगर परिषद की सीमा पर प्रवेश द्वार निर्माण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर का सौंदर्यीकरण करते हुए विभाग द्वारा संचालित फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी देने वाले होर्डिंग लगाए जाएं। सैंपऊ रोड पर रेल्वे क्रासिंग तक वृक्षारोपण करने के निर्देश दिए। रेलवे क्रॉसिंग से पुलिस लाइन की बाउंड्री वॉल की पुताई का कार्य करने, वृक्षारोपण कर ट्री गार्ड लगाने के निर्देश दिए। गैस पाइप लाइन डालने के लिए खोदे गए गढ्ढों का कंपनी से समन्वय स्थापित कर समतलीकरण करने की निर्देश दिए। शहर से गुजरने वाले गुलाब बाग ओवर ब्रिज पर बने डिवाइडरों की साफ सफाई, रंग-रोगन के काम में इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना के श्रमिक नियोजित करते हुए करवाये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी राजकीय कार्यालयों को एक ही धौलपुर रेड स्टोन कलर से पुतवाया जाना सुनिश्चित करे। जिला कलेक्ट्रेट तथा पीएचईडी कार्यालय की बाउंड्री वॉल की भी रंगाई पुताई करवाने के निर्देश दिए। मचकुंड परिसर में छतरियो की रंगाई पुताई करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने सहायक निदेशक सूचना जनसंपर्क विभाग को नगर परिषद आयुक्त से समन्वय स्थापित करते हुए योजनाओं से संबंधित होर्डिंग ठीक करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर के किसी भी डिवाइडर पर झाड़ झंकाड, टूट-फूट ना मिले । नगर परिषद के अधिकारी कार्य की स्वयं मॉनिटरिंग करते हुए डिवाइडर के आस पास व मार्जिन क्षेत्र में एकत्र मिट्टी इत्यादि को भी हटवाया जाए और साफ- सफाई पर भी विशेष ध्यान दें।
- धौलपुर में बदला ‘ब्यूटी ट्रेंड’: शादियों के सीजन में HD Makeup की भारी मांग, Girls School Road पर लगा दुल्हनों का तांता
धौलपुर में बदला ‘ब्यूटी ट्रेंड’: शादियों के सीजन में HD Makeup की भारी मांग, Girls School Road पर - धौलपुर: चम्बल रेता माफियाओं पर पुलिस का प्रहार, नाकाबंदी के दौरान बजरी से भरे 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
धौलपुर: चम्बल रेता माफियाओं पर पुलिस का प्रहार, नाकाबंदी के दौरान बजरी से भरे 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त Crime - बाड़ी पुलिस का ‘ऑपरेशन शिकंजा’: 13 महीने से फरार गैस कालाबाजारी का आरोपी गिरफ्तार, 77 सिलेंडर किए थे जब्त
बाड़ी पुलिस का ‘ऑपरेशन शिकंजा’: 13 महीने से फरार गैस कालाबाजारी का आरोपी गिरफ्तार, 77 सिलेंडर किए थे - फिरोजाबाद: धीरपुर के दारापुर में नारकीय जीवन जीने को मजबूर ग्रामीण, गलियों में भरा तालाब का गंदा पानी
फिरोजाबाद: धीरपुर के दारापुर में नारकीय जीवन जीने को मजबूर ग्रामीण, गलियों में भरा तालाब का गंदा पानी - सावधान पर्यटक: 21 फरवरी को क्रोएशिया के प्रधानमंत्री का आगरा दौरा, 2-2 घंटे बंद रहेंगे ताजमहल और आगरा किला
सावधान पर्यटक: 21 फरवरी को क्रोएशिया के प्रधानमंत्री का आगरा दौरा, 2-2 घंटे बंद रहेंगे ताजमहल और आगरा

| Local News | Social Issues | Political News | Sports Highlights | Trending Topics | Entertainment News | Jobs Updates | Government Notification & News







