गांव में पानी की टंकी एवं खरंजा निर्माण को लेकर सांसद को सौंपा ज्ञापन

गांव में पानी की टंकी एवं खरंजा निर्माण को लेकर सांसद को सौंपा ज्ञापन

गांव में पानी की टंकी एवं खरंजा निर्माण को लेकर सांसद को सौंपा ज्ञापन


धौलपुर। जिले के राजाखेड़ा कस्बे के ग्राम पंचायत वसईकारे के जैतपुर गांव में पानी की टंकी एवं खरंजा निर्माण को लेकर सांसद मनोज राजौरिया को ज्ञापन सौंपा। भारतीय मजदूर संघ संभाग प्रभारी महेंद्र सिंह गुर्जर ने बताया कि राजाखेडा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बसईकारे में पानी की बहुत ज्यादा समस्या है और पंचायत के जैतपुर , छत्रीपुरा, गजपुरा, माधो का पुरा, सिहोली, हनुमानपुरा गांवों में खरंजा की भी विकट समस्या है। इन समस्याओं के समाधान को लेकर जैतपुर में पानी की टंकी एवं इन गावों में खरंजा निर्माण कराने हेतु भारतीय मजदूर संघ के संभाग प्रभारी महेंद्र सिंह गुर्जर ने सांसद मनोज राजोरिया को अवगत कराकर ज्ञापन सौंपा । सांसद ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही पंचायत में अधिकारियो से सर्वे कराकर समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इस दौरान ज्ञापन देने वालों में जयवीर पोसवाल, संजय कसाना, सहित कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *