साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित, महंगाई राहत कैंप की तैयारियों हेतु दिये निर्देश
धौलपुर।प्रति सप्ताह आयोजित होने वाली साप्ताहिक समीक्षा बैठक जिला कलक्टर अनिल कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बेैठक में सभी विभागों से 24 अपै्रल से 30 तक आयोजित होने वाले प्रशासन शहरो के संग एवं प्रशासन गांवों के संग अभियान के साथ चलने वाले महंगाई राहत कैंप की तैयारियों पर चर्चा की गई। जिला कलक्टर ने बताया कि जिले में 24 अपै्रल से 30 जून तक प्रशासन गांवों के संग एवं शहरों के संग अभियान के साथ-साथ मंहगाई राहत केन्द्र आयोजित होगें। जिले में मंहगाई राहत हेतु 40 स्थायी काउन्टर एवं 12 अस्थायी काउन्टर प्रशासन शहरों के संग एवं प्रशासन गांवों के संग अभियान के साथ लगाये जायेगें। इनमें आम जन और वंचित वर्ग को जनोपयोगी घोषणाओं के बारे में जानकारी देकर पात्राता अनुसार योजनाओं से जोड़ा जायेगा। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को मंहगाई राहत कैंप की तैयारी हेतु गहनता से निर्देशों को पढ़ने को कहा। जिला कलक्टर ने बताया कि इन शिविरो में मुख्यमंत्री गैस सिलेण्डर योजना, मुख्यमंत्री निशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना, इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, पालनहार योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना तथा मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। शिविरों में जनाधार कार्ड में सम्मिलित किसी भी परिवार का वयस्क सदस्य पात्राता अनुसार पंजीकरण भी करा सकता है। जिला कलक्टर ने सहायक निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग दीपेन्द्र शेखावत को निर्देश दिये कि निचले स्तर के अधिकारियों एवं कार्मिकों द्वारा पेंशन योजना के लाभार्थियों का महंगाई राहत कैंप में पंजीकरण कराया जाना सुनिश्चित करवाएं। बैठक के अन्त में सभी विभागों से सम्बंधित संपर्क पोर्टल पर लंबित मामलों पर चर्चा की गई। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर सुदर्शन सिंह तोमर एवं संम्बधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

| Local News | Social Issues | Political News | Sports Highlights | Trending Topics | Entertainment News | Jobs Updates | Government Notification & News











Leave a Reply