
धौलपुर। गायत्री महायज्ञ शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गायत्री परिवार ट्रस्ट धौलपुर के संयोजन में 21 फरवरी को मंगल कलश यात्रा सिंचाई विभाग के मंदिर से प्रारंभ होकर ,नाला रोड ,कैनरा बैंक जगदीश तिराहा गली से होकर प्रातः 8 बजे निकलेगी। देवियों एवं भाइयों,यह युग परिवर्तन की घड़ी है। दुनियां तेजी से बदल रही है स्थूल रूप से सामान्यजन इस परिवर्तन को देख रहा है। साधन सुविधा भरे संसार में मनुष्य मात्र दुखों एवं संकटों से जूझ रहा है। इस संकट में मुक्ती का एक ही उपाय है, जन मानस का परिष्कार। सदबुद्धि की अधिष्ठात्री गायत्री महा विद्या की आराधना सदबुद्धि के आते ही समस्त संकट स्वतः ही दूर हो जायेंगे। युद्ध, आतंकवाद, भ्रष्टाचार, कुरीतियों, नशा, कामचोरी हरामखोरी की विश्वव्यापी समस्याओं का एक ही उपाय है जन मानस का परिष्कार ईश्वर के साथ साझेदारी, नियमित उपासना, साधना से जीवन को पवित्र बनायें। युगतीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में देशव्यापी महायज्ञ के आयोजनों की व्यवस्था बनी है। वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पं. श्रीराम शर्मा आचार्य जी एवं बन्दनीया माताजी के सूक्ष्म संरक्षण में समस्त प्राणियों के कल्याण और विश्व शांति हेतु हमारे क्षेत्र में भी गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। आप सभी परिजन इस महान पुण्यदायी “गायत्री महायज्ञ” में बिना किसी जाति व लिंग भेद के सपरिवार सादर आमंत्रित है। कृपया कार्यक्रमानुसार पधार कर देव शक्तियों का आशीर्वाद प्राप्त करें। कार्यक्रम अनुसार 22 फरवरी को जप,ध्यान,योग, गायत्री यज्ञ,संगीत प्रवचन व दीप यज्ञ के कार्यक्रम होंगे। 23 फरवरी को गायत्री यज्ञ ,संस्कार, दीक्षा,पूर्णाहुती,प्रसादी वितरण का कार्य होगा। संयोजक गायत्री ट्रस्ट परिवार धौलपुर एवं यज्ञ आयोजन समिति में मुख्य ट्रस्टी सुरेश चंद शर्मा,उप मुख्य ट्रस्टी धीर सिंह जादौन,ट्रस्टी नत्थीलाल शर्मा,भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा प्रभारी दयाकान्त सक्सैना,प्रतिमा गुप्ता,श्याम सुंदर शर्मा,मलखान सिंह, मौजीराम कांधिल,राजेन्द्र अग्रवाल, प्रभाकर दीक्षित, कैलाश चंद्र तोमर, परिव्राजक अभय रंजन एवं महिला परिजन में प्रतिमा गुप्ता,कुसुम शर्मा,रामकुमारी, मनोज कुमारी, ब्रजेश कुमारी,कमलेश
कुमारी,रंजना कुमारी,दीपाली,प्रेमलता एवं सुशीला एवं गायत्री परिजन शामिल हैं।
- धौलपुर में बदला ‘ब्यूटी ट्रेंड’: शादियों के सीजन में HD Makeup की भारी मांग, Girls School Road पर लगा दुल्हनों का तांता
धौलपुर में बदला ‘ब्यूटी ट्रेंड’: शादियों के सीजन में HD Makeup की भारी मांग, Girls School Road पर - धौलपुर: चम्बल रेता माफियाओं पर पुलिस का प्रहार, नाकाबंदी के दौरान बजरी से भरे 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
धौलपुर: चम्बल रेता माफियाओं पर पुलिस का प्रहार, नाकाबंदी के दौरान बजरी से भरे 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त Crime - बाड़ी पुलिस का ‘ऑपरेशन शिकंजा’: 13 महीने से फरार गैस कालाबाजारी का आरोपी गिरफ्तार, 77 सिलेंडर किए थे जब्त
बाड़ी पुलिस का ‘ऑपरेशन शिकंजा’: 13 महीने से फरार गैस कालाबाजारी का आरोपी गिरफ्तार, 77 सिलेंडर किए थे - फिरोजाबाद: धीरपुर के दारापुर में नारकीय जीवन जीने को मजबूर ग्रामीण, गलियों में भरा तालाब का गंदा पानी
फिरोजाबाद: धीरपुर के दारापुर में नारकीय जीवन जीने को मजबूर ग्रामीण, गलियों में भरा तालाब का गंदा पानी - सावधान पर्यटक: 21 फरवरी को क्रोएशिया के प्रधानमंत्री का आगरा दौरा, 2-2 घंटे बंद रहेंगे ताजमहल और आगरा किला
सावधान पर्यटक: 21 फरवरी को क्रोएशिया के प्रधानमंत्री का आगरा दौरा, 2-2 घंटे बंद रहेंगे ताजमहल और आगरा - बसेड़ी में दर्दनाक हादसा: खेत की रखवाली कर रहे युवक की झटका मशीन के करंट से मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
बसेड़ी में दर्दनाक हादसा: खेत की रखवाली कर रहे युवक की झटका मशीन के करंट से मौत, गांव

अनुराग बघेल ( पत्रकार )
धौलपुर राजस्थान








