
25 गरीब अनाथ कन्याओं का फुलैरा दौज पर होगा विवाह
बाड़ी/धौलपुर। परमार्थ सेवा समिति वाड़ी के तत्वाधान में गरीब अनाथ बेसहारा बच्चियों की शादी परमार्थ सेवा समिति एवं समिति के सदस्य विष्णु सिंघल सनोरा वालों के विशेष सहयोग से एवं समाज के अन्य भामाशाह द्वारा 21 फरवरी फुलेरा दौज को बाड़ी के महाराणा प्रताप खेल मैदान में किया जाएगा । जिसकी तैयारी की रूपरेखा हेतु समाज की विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं व समितियों के पदाधिकारियों व शहर के गणमान्य लोगों की एक बैठक श्री सत्यनारायण धर्मशाला बाड़ी में बैठक आयोजित की गई। जिसमें विवाह सम्मेलन को लेकर रूपरेखा तैयार की गई। समिति अध्यक्ष राकेश गर्ग कंपनी परिवार ने बताया कि 21फरवरी को दाऊजी के मंदिर से बारात निकाली जाएगी। जो शहर के घंटाघर सदर बाजार लोहार बाजार ,सीता राम, बाजार बसेड़ी बस स्टैंड, नेताजी कोठी पर होते हुए 11:00 बजे तक कार्यक्रम स्थल महाराणा प्रताप खेल मैदान पर पहुंचेगी ।वहां पर 25 जोड़े हिंदू रीति रिवाज से विवाह संपन्न होगा उसके उपरांत सभी अतिथियों का सम्मान एवं भोजन कर शाम को विदाई समारोह की जाएगी। बैठक में अग्रवाल समाज अध्यक्ष मुन्नालाल मंगल, मां जगदंबा ट्रस्ट अध्यक्ष राजेश गर्ग अपना घर सेवा समिति अध्यक्ष विष्णु महेरे, रामनिवास गर्ग , हरि शंकर सर्राफ अग्रवाल मंडल अध्यक्ष अमित मंगल ,अग्रवाल फाउंडेशन अध्यक्ष अंशुल गर्ग, अग्रवाल हेल्प फाउंडेशन अध्यक्ष रामनिवास गर्ग मोनू मंगल, महेश कोली , सुभाष बंसल, महावीर गोयल आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
- शिकोहाबाद में सौर ऊर्जा का बढ़ता दायरा — कालिसन पावर सॉल्यूशन के 15 साल और 500 से अधिक घरों की बदली तस्वीर
शिकोहाबाद में सौर ऊर्जा का बढ़ता दायरा — कालिसन पावर सॉल्यूशन के 15 साल और 500 से अधिक - बाड़ी नवदुर्गा महोत्सव: 3तीसरे दिन स्थानीय कलाकारों ने बिखेरे रंग, SHO देवेंद्र शर्मा के क्लासिकल गीत ने बांधी समां
बाड़ी नवदुर्गा महोत्सव: 3तीसरे दिन स्थानीय कलाकारों ने बिखेरे रंग, SHO देवेंद्र शर्मा के क्लासिकल गीत ने बांधी - रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर पलटा सवारियों से भरा ऑटो, 7 साल की मासूम पलक की दर्दनाक मौत, 4 लोग गंभीर रूप से घायल
रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर पलटा सवारियों से भरा ऑटो, 7 साल की मासूम पलक की - बाड़ी में ईद-उल-फितर 2026 का उल्लास: मस्जिदों और ईदगाहों में गूंजी ‘अल्लाह-हु-अकबर’ की सदाएं, गले मिलकर दी मुबारकबाद
बाड़ी में ईद-उल-फितर 2026 का उल्लास: मस्जिदों और ईदगाहों में गूंजी ‘अल्लाह-हु-अकबर’ की सदाएं, गले मिलकर दी मुबारकबाद - फ़िरोज़बाद के पचोखरा में तीन बार पलटी तेज रफ्तार कार, बाइक सवार को बचाने में हुआ हादसा, 4 साल की बच्ची सहित सभी सुरक्षित
फ़िरोज़बाद के पचोखरा में तीन बार पलटी तेज रफ्तार कार, बाइक सवार को बचाने में हुआ हादसा, 4 - ऐतिहासिक उपलब्धि: राज नारायण माहेश्वरी जिला अस्पताल शिकोहाबाद को मिला भारत सरकार का NQAS गुणवत्ता प्रमाण पत्र
ऐतिहासिक उपलब्धि: राज नारायण माहेश्वरी जिला अस्पताल शिकोहाबाद को मिला भारत सरकार का NQAS गुणवत्ता प्रमाण पत्र Firozabad - फ़िरोज़बाद: सिरसागंज में नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा, शनि मंदिर के पास अज्ञात वाहन ने युवक को कुचला, पहचान के प्रयास जारी
फ़िरोज़बाद: सिरसागंज में नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा, शनि मंदिर के पास अज्ञात वाहन ने युवक को कुचला,

अनुराग बघेल ( पत्रकार )
धौलपुर राजस्थान











