धौलपुर। गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार जीवन जीने की कला सिखाने एवं भारतीय संस्कृति के आदर्श सिद्धांतों के आधार पर परिवार, समाज, राष्ट्र युग निर्माण करने वाले व्यक्तियों का निर्माण में संलग्न है। जाति, संप्रदाय, धर्म, पंथ आदि संकीर्णताओं से ऊपर उठकर लोगों को यह जीवन जीने की कला सिखाता है। इसी क्रम में धौलपुर गायत्री परिवार ट्रस्ट शांतिकुंज हरिद्वार ने बताया कि गायत्री परिवार की ओर से पूरे देश में हवन यज्ञ कार्यक्रम करवाए जा रहे हैं। जिसका उद्देश्य पर्यावरण की शुद्धता तथा गुरुदेव पंडित श्री राम आचार्य तथा माता भगवती का सपना स्वस्थ रखना, प्रसन्न रहना, पर्यावरण सुधार का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है।आचार्य श्रीराम शर्मा के ‘हम बदलेंगे युग बदलेगा’ के उद्घोष को पुरी दुनिया में ख्याति मिली है। शांतिकुंज में पंडित श्रीराम शर्मा द्वारा लिखित सैंकड़ों पुस्तकें हैं। वे मानते थे कि विचार क्रांति से ही युग बदलेगा। श्री अरविंदनाथ हरिद्वार से खरगोन मध्य प्रदेश जाते समय गायत्री परिजन से बात करने धौलपुर रुके उनके साथ संध्या तिवारी,अरुंधति साहू, द्रोपति सोनी, ममता भंडारी, नीलम आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के जिला संयोजक दयाकांत सक्सेना, सचिव भगवान सिंह मीना, कृष्ण कुमार, ट्रस्ट अध्यक्ष सुरेश चंद्र शर्मा, उप मुख्य ट्रस्टी धीर सिंह जादौन, ट्रस्टी श्याम सुंदर शर्मा, राजेंद्र शर्मा, मोजीराम, पूर्व ट्रस्टी एड. नत्थी लाल शर्मा ने गायत्री परिवार हरिद्वार से आये हुए दल का गर्मजोशी से स्वागत सम्मान किया। धौलपुर जिला सहित अन्य जगह पर युग निर्माण योजना बनाने, पर्यावरण शुद्धता, वृक्षारोपण, स्वाभिमान आदि सहित बच्चों में संस्कार उत्पन्न करने की मुहिम लगातार जारी है।
- धौलपुर डिस्कॉम में प्रशासनिक फेरबदल: गोविंद सिंह ने संभाला अधीक्षण अभियंता (SE) का पदभार
धौलपुर डिस्कॉम में प्रशासनिक फेरबदल: गोविंद सिंह ने संभाला अधीक्षण अभियंता (SE) का पदभार एसीबी की कार्रवाई के बाद खाली हुए पद पर बाड़ी XEN को मिली अतिरिक्त जिम्मेदारी। कार्यवाहक SE ने कार्यभार… Read more: धौलपुर डिस्कॉम में प्रशासनिक फेरबदल: गोविंद सिंह ने संभाला अधीक्षण अभियंता (SE) का पदभार - धौलपुर: शेरगढ़ किले के प्राचीन हनुमान मंदिर में गूंजे जयकारे, महाआरती में उमड़ा भक्तों का सैलाब
धौलपुर: शेरगढ़ किले के प्राचीन हनुमान मंदिर में गूंजे जयकारे, महाआरती में उमड़ा भक्तों का सैलाब ऐतिहासिक शेरगढ़ किले के बीहड़ों में स्थित हनुमान मंदिर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ और विशाल भंडारे का… Read more: धौलपुर: शेरगढ़ किले के प्राचीन हनुमान मंदिर में गूंजे जयकारे, महाआरती में उमड़ा भक्तों का सैलाब - धौलपुर में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन, सनातन संस्कृति और सामाजिक एकता पर जोर
धौलपुर में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन, सनातन संस्कृति और सामाजिक एकता पर जोर धौलपुर: जिले के भार्गव वाटिका में रविवार को एक विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय… Read more: धौलपुर में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन, सनातन संस्कृति और सामाजिक एकता पर जोर - धौलपुर में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों के जेवर और नकदी चोरी
धौलपुर में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों के जेवर और नकदी चोरी Dholpur News: धौलपुर के निहालगंज थाना क्षेत्र की पुष्पांजलि विहार कॉलोनी में चोरों ने एक सूने मकान को… Read more: धौलपुर में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों के जेवर और नकदी चोरी - धौलपुर में लगातार बिगड़ा मौसम, बारिश से बढ़ी सर्दी और किसानों की चिंता
धौलपुर में लगातार बिगड़ा मौसम, बारिश से बढ़ी सर्दी और किसानों की चिंता Dholpur News: धौलपुर जिले में पिछले करीब 15 दिनों से मौसम का मिजाज लगातार खराब बना हुआ है। कभी धूप… Read more: धौलपुर में लगातार बिगड़ा मौसम, बारिश से बढ़ी सर्दी और किसानों की चिंता

अनुराग बघेल ( पत्रकार )
धौलपुर राजस्थान
















Leave a Reply