
धौलपुर । मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना द्वारा सभी सरकारी एवं चयनित निजी अस्पतालों में निशुल्क इलाज के साथ 10 लाख रुपए के निशुल्क बीमा की जानकारी शिक्षकों के साथ बच्चे भी अपने अभिभावकों को देंगे तथा चिरंजीवी परिवार के सदस्य बनने की उनसे जिद करेंगे।राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय विपरपुर के उप प्राचार्य अतुल चौहान ने बच्चों को इस योजना की जानकारी देते हुए बताया कि जिला कलक्टर अनिल कुमार अग्रवाल की पहल पर आप सभी बच्चे संदेशवाहक बनकर अपने अभिभावकों से चिरंजीवी परिवार के सदस्य बनने का आग्रह करें। इसमें निशुल्क पंजीयन के लिए लघु और सीमांत कृषक, संविदा कर्मी, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, सामाजिक आर्थिक जनगणना के परिवार, निराश्रित और असहाय परिवार पात्र हैं। हमारा दायित्व है कि हम अधिक से अधिक इस योजना का लाभ उठाएं। प्रधानाचार्य रमाकांत शर्मा ने बताया कि इसमें पंजीयन के लिए केवल जनाधार नंबर या पंजीयन रसीद ही आवश्यक है इसमें गंभीर बीमारियों को शामिल करने से निरोगी राजस्थान की दिशा में हम आगे बढ़ चुके हैं। उन्होंने बच्चों को जागरूक संदेशवाहक बनने को कहा। इस दौरान सतीश, विनय शर्मा, सरिता परमार, ज्योति जैन, अरुणा शर्मा ने भी बच्चों को अभिभावकों से व्यक्तिगत बातचीत करने की कहकर इस योजना की प्रचार सामग्री वितरित की। अंत में बच्चों द्वारा यह जानकारी समाज में फैलाने का संकल्प लिया गया।
- धौलपुर में बदला ‘ब्यूटी ट्रेंड’: शादियों के सीजन में HD Makeup की भारी मांग, Girls School Road पर लगा दुल्हनों का तांता
- धौलपुर: चम्बल रेता माफियाओं पर पुलिस का प्रहार, नाकाबंदी के दौरान बजरी से भरे 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
- बाड़ी पुलिस का ‘ऑपरेशन शिकंजा’: 13 महीने से फरार गैस कालाबाजारी का आरोपी गिरफ्तार, 77 सिलेंडर किए थे जब्त
- फिरोजाबाद: धीरपुर के दारापुर में नारकीय जीवन जीने को मजबूर ग्रामीण, गलियों में भरा तालाब का गंदा पानी
- सावधान पर्यटक: 21 फरवरी को क्रोएशिया के प्रधानमंत्री का आगरा दौरा, 2-2 घंटे बंद रहेंगे ताजमहल और आगरा किला

| Local News | Social Issues | Political News | Sports Highlights | Trending Topics | Entertainment News | Jobs Updates | Government Notification & News


