
Dholpur News dlpNewsTv
राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल क्रियान्वयन हेतु डोर टू डोर प्री-काउन्सलिंग आयोजित
धौलपुर।राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार 11 फरवरी 2023 को संपूर्ण प्रदेश में इस वर्ष की “प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत” का आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल क्रियान्वयन हेतु आज रविवार को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) सुनीता मीणा द्वारा एडीआर परिसर में ‘‘डोर टू डोर प्री काउन्सलिंग’’ कर दोनों पक्षकारों की आपसी सहमति से मौके पर ही कई प्रकरणों में राजीनामे के आधार पर समझाईश करायी गयी।
काउन्सलिंग के दौरान पक्षकारों व उनके परिवारों के मध्य लंबित 02 आपराधिक प्रकरण का निस्तारण मौके पर ही किया गया जिसमें मारपीट संबंधी विवाद चल रहा था जिसमें दोनों पक्षों के मध्य समझाईश करा आपसी सहमति से राजीनामा करा प्रकरण का निस्तारण किया गया। तथा 03 प्रकरणों में राजीनामे बाबत् सहमति बनी, नियमानुसार न्यायालय में राजीनामा पेश करने हेतु निर्देशित किया गया। सचिव मीणा द्वारा आमजन को लोक अदालत के माध्यम से मुकदमों में राजीनामा करने के फायदे बताए एवं आमजन को अधिक से अधिक संख्या में राजीनामा योग्य मुकदमों में राजीनामा करने हेतु प्रेरित किया गया। इस मौके पर हेमंत अग्रवाल, लीलाधर, दीपक शर्मा, हितेश कुमार,अंकित श्रीवास्तव, नरेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।
- शिकोहाबाद में सौर ऊर्जा का बढ़ता दायरा — कालिसन पावर सॉल्यूशन के 15 साल और 500 से अधिक घरों की बदली तस्वीर
- बाड़ी नवदुर्गा महोत्सव: 3तीसरे दिन स्थानीय कलाकारों ने बिखेरे रंग, SHO देवेंद्र शर्मा के क्लासिकल गीत ने बांधी समां
- रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर पलटा सवारियों से भरा ऑटो, 7 साल की मासूम पलक की दर्दनाक मौत, 4 लोग गंभीर रूप से घायल
- बाड़ी में ईद-उल-फितर 2026 का उल्लास: मस्जिदों और ईदगाहों में गूंजी ‘अल्लाह-हु-अकबर’ की सदाएं, गले मिलकर दी मुबारकबाद
- फ़िरोज़बाद के पचोखरा में तीन बार पलटी तेज रफ्तार कार, बाइक सवार को बचाने में हुआ हादसा, 4 साल की बच्ची सहित सभी सुरक्षित
राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल क्रियान्वयन हेतु डोर टू डोर प्री-काउन्सलिंग आयोजित

अनुराग बघेल ( पत्रकार )
धौलपुर राजस्थान




