
धौलपुर । जिला चिकित्सालय धौलपुर में एवं श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति की धौलपुर शाखा का उद्घाटन एंव पोस्ट ऑपरेटिव वार्ड मे सर्जिकल आईसीयू का उद्घाटन राजाखेड़ा बिधायक रोहित बोहरा ,जिला कलेक्टर अनिल अग्रवाल ,मेडिकल कॉलेज के प्रार्चाय श्रीकांत आसावा एवं प्रमुख चिकित्सा अधिकारी समरवीर सिंह सिकरवार द्वारा किया गया । इससे धौलपुर जिले वासियो को बाहर नहीं जाना पडेगा साथ एवं सारी सुविधाए धौलपुर अस्पताल में एक ही छत के नीचे मिल जाया करेगी. साथ ही जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। धौलपुर जिला अस्पताल में विकलांग सहायता समिति खुलने से क्षेत्र के दिव्यांगजनों को नि:शुल्क दिव्यांग उपकरण प्राप्त करने में सुविधा होगी।इस अवसर पर राजाखेड़ा बिधायक रोहित बोहरा ने कहा हमारा प्रयास है कि धौलपुर वासी मिलकर इस समिति को आगे ले जाए एवं स्वयं स्तर पर इसे संचालित करे। इसके लिए भविष्य में धौलपुर के विभिन्न समाजों एवं उद्योगपतियों को समिति से जोड़ा जाएगा। प्रदेश कांग्रेस सरकार दिव्यांगजनों के जीवन स्तर को ऊँचा उठाने के लिए प्रयासरत है। सरकार ने इस बार के बजट में दिव्यांगजनों के लिए निशुल्क स्कूटी की संख्या बढ़ाकर 5 हजार कर दी है। कांग्रेस के विधायकों के द्वारा भी एमएलए फंड से दिव्यांगजनों को स्कूटी प्रदान कर उन्हें मुख्य धारा में लाने का प्रयास किया जा रहा है।इस अवसर पर राजाखेड़ा प्रधान राजकुमार तौमर ,हरिओम गर्ग ,प्रवीण व्यास ,नरसिह दीक्षा ,राकेश शर्मा आदि मौजूद रहे ।

- धौलपुर में बदला ‘ब्यूटी ट्रेंड’: शादियों के सीजन में HD Makeup की भारी मांग, Girls School Road पर लगा दुल्हनों का तांता
धौलपुर में बदला ‘ब्यूटी ट्रेंड’: शादियों के सीजन में HD Makeup की भारी मांग, Girls School Road पर - धौलपुर: चम्बल रेता माफियाओं पर पुलिस का प्रहार, नाकाबंदी के दौरान बजरी से भरे 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
धौलपुर: चम्बल रेता माफियाओं पर पुलिस का प्रहार, नाकाबंदी के दौरान बजरी से भरे 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त Crime - बाड़ी पुलिस का ‘ऑपरेशन शिकंजा’: 13 महीने से फरार गैस कालाबाजारी का आरोपी गिरफ्तार, 77 सिलेंडर किए थे जब्त
बाड़ी पुलिस का ‘ऑपरेशन शिकंजा’: 13 महीने से फरार गैस कालाबाजारी का आरोपी गिरफ्तार, 77 सिलेंडर किए थे - फिरोजाबाद: धीरपुर के दारापुर में नारकीय जीवन जीने को मजबूर ग्रामीण, गलियों में भरा तालाब का गंदा पानी
फिरोजाबाद: धीरपुर के दारापुर में नारकीय जीवन जीने को मजबूर ग्रामीण, गलियों में भरा तालाब का गंदा पानी - सावधान पर्यटक: 21 फरवरी को क्रोएशिया के प्रधानमंत्री का आगरा दौरा, 2-2 घंटे बंद रहेंगे ताजमहल और आगरा किला
सावधान पर्यटक: 21 फरवरी को क्रोएशिया के प्रधानमंत्री का आगरा दौरा, 2-2 घंटे बंद रहेंगे ताजमहल और आगरा - बसेड़ी में दर्दनाक हादसा: खेत की रखवाली कर रहे युवक की झटका मशीन के करंट से मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
बसेड़ी में दर्दनाक हादसा: खेत की रखवाली कर रहे युवक की झटका मशीन के करंट से मौत, गांव - सावधान: धौलपुर के मनियां क्षेत्र में आज घंटों बाधित रहेगी बिजली, 132 केवी जीएसएस पर चलेगा मरम्मत का काम
सावधान: धौलपुर के मनियां क्षेत्र में आज घंटों बाधित रहेगी बिजली, 132 केवी जीएसएस पर चलेगा मरम्मत का

अनुराग बघेल ( पत्रकार )
धौलपुर राजस्थान









