
बाल श्रम करते दो बच्चों को कराया मुक्त:दुकान मालिक फरार, मानव तस्कर विरोधी यूनिट और कोतवाली पुलिस की कार्रवाई
धौलपुर में बाल श्रम करते दो बच्चों को कराया मुक्त, दुकान मालिक फरार
धौलपुर की मानव तस्कर विरोधी यूनिट और कोतवाली पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर दो नाबालिग बच्चों को बाल श्रम से मुक्त कराया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शक्ति इंटरप्राइजेज और एक मोटरसाइकिल रिपेयरिंग की दुकान पर बच्चों से जबरन काम कराया जा रहा है। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों बच्चों को बचाया गया।
संयुक्त अभियान में बच्चों को दिलाई गई आज़ादी
मानव तस्कर निरोधी यूनिट को जानकारी मिली कि भामतीपुरा रोड स्थित शक्ति इंटरप्राइजेज और मोटरसाइकिल रिपेयरिंग की दुकान पर 15 वर्षीय और 10 वर्षीय दो नाबालिगों से बाल श्रम कराया जा रहा है। इस पर यूनिट के हेड कॉन्स्टेबल अजब सिंह और योगेंद्र सिंह कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। वहां दोनों दुकानों पर बच्चों को काम करते पाया गया। तत्काल प्रभाव से उन्हें डिटेन कर पुलिस ने बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया।
दुकान मालिक फरार, पुलिस कर रही तलाश
मानव तस्करी यूनिट और एक समाजसेवी संस्था के सहयोग से की गई इस कार्रवाई के दौरान दुकान मालिक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दुकान मालिक बच्चों को मजदूरी के एवज में मात्र 100 रुपये प्रतिदिन दे रहे थे। पुलिस अब फरार हुए आरोपियों की तलाश कर रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने की योजना बना रही है।
📲 धौलपुर और आसपास की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहें DLP NewsTV से। हमें फॉलो करें:
🔹 फेसबुक: facebook.com/dlpnewstv
🔹 ट्विटर (X): twitter.com/dlpnewstv
🔹 इंस्टाग्राम: instagram.com/dlpnewstv
🔹 यूट्यूब: youtube.com/@dlpnewstv
🚀 DLP NewsTV के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें और पाएं ताजा अपडेट्स सीधे अपने फोन पर: 👉 क्लिक करें

- ग्वालियर से सीखा, दिल्ली-नोएडा में निखारा हुनर, परुल गर्ग जैसी गुरु से ली ट्रेनिंग — अब धौलपुर में अकांक्षा शर्मा ने खोला अपना ब्यूटी पार्लर और अकैडमी
- दर्प केतन समाज सेवा समिति: फिरोज़ाबाद के एक छोटे से गाँव से शुरू हुआ सेवा का महाअभियान
- धौलपुर में डिस्कॉम का हंटर: 27 लाख बकाया होने पर उखाड़े 30 कृषि ट्रांसफार्मर, कार्रवाई देख मौके पर ही जमा हुए 6 लाख रुपए
- धौलपुर के दंपत्ति का अनोखा डिजिटल गुरुकुल – 20 साल का अनुभव, एक भाई की याद, और हज़ारों सुनहरे भविष्य
- बाड़ी: पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, 2 साल से लंबित मांगों को लेकर BDO को सौंपा ज्ञापन, दी उग्र आंदोलन की चेतावनी




