
धौलपुर: केंद्रीय मंत्री राजभूषण चौधरी ने लिया जिला अस्पताल का जायजा, मरीजों से ली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी
धौलपुर: केंद्रीय मंत्री राजभूषण चौधरी ने लिया जिला अस्पताल का जायजा, मरीजों से ली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री राजभूषण चौधरी सोमवार को अपने दो दिवसीय धौलपुर दौरे पर पहुंचे। सर्किट हाउस में भाजपा नेताओं और संगठन पदाधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मंत्री ने जिला प्रशासन के साथ बैठक की और मेडिकल कॉलेज व नए जिला अस्पताल का निरीक्षण किया।
मरीजों से बातचीत, चिकित्सकों की सराहना
अस्पताल में भर्ती मरीजों से बातचीत कर मंत्री ने स्वास्थ्य सेवाओं का फीडबैक लिया और व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने चिकित्सकों के काम की प्रशंसा करते हुए उनका हौसला बढ़ाया।
देश में चहुंमुखी विकास का दावा
मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, पानी और सड़क जैसे क्षेत्रों में सराहनीय प्रगति कर रहा है।
ग्रामीण क्षेत्रों में निरीक्षण और जनसुनवाई का कार्यक्रम
अपने दौरे के दूसरे दिन, मंत्री ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी अस्पतालों और आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। जिला अध्यक्ष सत्येंद्र पाराशर के अनुसार, वे मंगलवार को जनसुनवाई करेंगे और जन कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का भी जायजा लेंगे।
📱 धौलपुर की हर ताजा खबर सबसे पहले पाएं!
हमसे जुड़ें WhatsApp ग्रुप पर।
फॉलो करें DLP NewsTV को Instagram, Facebook, Twitter, और YouTube पर।

- धौलपुर में बदला ‘ब्यूटी ट्रेंड’: शादियों के सीजन में HD Makeup की भारी मांग, Girls School Road पर लगा दुल्हनों का तांता
- धौलपुर: चम्बल रेता माफियाओं पर पुलिस का प्रहार, नाकाबंदी के दौरान बजरी से भरे 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
- बाड़ी पुलिस का ‘ऑपरेशन शिकंजा’: 13 महीने से फरार गैस कालाबाजारी का आरोपी गिरफ्तार, 77 सिलेंडर किए थे जब्त
- फिरोजाबाद: धीरपुर के दारापुर में नारकीय जीवन जीने को मजबूर ग्रामीण, गलियों में भरा तालाब का गंदा पानी
- सावधान पर्यटक: 21 फरवरी को क्रोएशिया के प्रधानमंत्री का आगरा दौरा, 2-2 घंटे बंद रहेंगे ताजमहल और आगरा किला






