
धौलपुर । सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश धौलपुर सुनीता मीणा द्वारा राजकीय बाल संप्रेषण एवं किशोर गृह धौलपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बालगृह के उपेक्षित बालक एवं संप्रेषण गृह के अपचारी बालकों से रूबरू होकर गृह में बालको को मिल रही मूलभूत सुविधाओं, भोजन, स्वच्छ पेयजल व अन्य आधारभूत सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान राजकीय बाल संप्रेषण एवं किशोर गृह के कोई भी जिम्मेदार अधिकारी/कर्मचारी मौजूद नहीं मिले तथा गृह में साफ-सफाई की व्यवस्था सही नहीं पाई गई। लेट-बाथ में पर्याप्त सफाई नहीं मिली। परिसर में स्थित वॉशरूम एवं वॉशवेशन के पाईप टूटे पाये गये तथा जगह-जगह गंदगी पाई गई तथा यह देखने में आया कि विधि से संघर्षरत किशोर/बालकों को अस्वास्थ्यकर परिस्थितियों में रहना पड़ रहा है। जिस बाबत् सचिव द्वारा पृथक से अधीक्षक को पत्र लिखकर गृह में उपरोक्त खामियों को तुरन्त प्रभाव से दुरूस्त किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान शिशु गृह के सोशल वर्कर बृजेश पाल, प्राधिकरण के स्टेनो विनीत गोयल मौजूद रहे।
- धौलपुर में बदला ‘ब्यूटी ट्रेंड’: शादियों के सीजन में HD Makeup की भारी मांग, Girls School Road पर लगा दुल्हनों का तांता
- धौलपुर: चम्बल रेता माफियाओं पर पुलिस का प्रहार, नाकाबंदी के दौरान बजरी से भरे 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
- बाड़ी पुलिस का ‘ऑपरेशन शिकंजा’: 13 महीने से फरार गैस कालाबाजारी का आरोपी गिरफ्तार, 77 सिलेंडर किए थे जब्त
- फिरोजाबाद: धीरपुर के दारापुर में नारकीय जीवन जीने को मजबूर ग्रामीण, गलियों में भरा तालाब का गंदा पानी
- सावधान पर्यटक: 21 फरवरी को क्रोएशिया के प्रधानमंत्री का आगरा दौरा, 2-2 घंटे बंद रहेंगे ताजमहल और आगरा किला

अनुराग बघेल ( पत्रकार )
धौलपुर राजस्थान


