
धौलपुर। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी धौलपुर कृष्णा कुमारी ने किया विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण,अव्यवस्थाओं को देख लगाई फटकार। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी धौलपुर कृष्णा कुमारी के द्वारा आज बुधवार को प्रातः 11 बजे राजकीय प्राथमिक विद्यालय मढैय्या का पुरा ग्राम पंचायत दिहौली पं.स. राजाखेड़ा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया तथा वक्त निरीक्षण विद्यालय में साफ-सफाई का अभाव पाये जाने, राजस्थान के शिक्षा में बढ़ते कदम की प्रभावी क्रियान्विति का अभाव पाये जाने, जनाधार प्रमाणीकरण शत-प्रतिशत नहीं कराये जाने, शाला दर्पण पोर्टल पर निर्धारित समय तक उपस्थिति दर्ज नहीं कराये जाने पर नाराजगी व्यक्त की गई। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी धौलपुर द्वारा मौके पर उपस्थित स्टाफ सदस्यों को उक्त अव्यवस्थाओं के संबंध में स्पष्टीकरण तीन दिवस में प्रस्तुत करने, सभी विद्यार्थियों के शैक्षिक स्तर उन्नयन हेतु प्रभावी शिक्षण व्यवस्था सुनिश्चित करने, निर्धारित मीनू अनुसार विद्यार्थियों को गुणवत्तायुक्त एवं उचित मात्रा में मिड-डे-मील उपलब्ध कराने एवं मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजनान्तर्गत निर्धारित समय पर दूध वितरण कराने, सभी विद्यार्थियों का मुख्यमंत्री निःशुल्क पोषाक वितरण योजनान्तर्गत प्राप्त पोशाक में विद्यालय में आना सुनिश्चित करने, निर्धारित समय पर पाठ्यक्रम पूर्ण कराने, शिक्षा विभागीय पंचागानुसार समस्त शैक्षिक एवं सहशैक्षिक गतिविधियाँ आयोजित कराने एवं तत्सम्बन्धी रिकार्ड का अद्यतन संधारण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही आगाह किया गया कि भविष्य में पुनरावृत्ति पाये जाने पर उनके विरूद्ध होने वाली अनुशासनिक कार्यवाही के लिए वह व्यक्तिशः उत्तरदायी होंगे।
- धौलपुर में बदला ‘ब्यूटी ट्रेंड’: शादियों के सीजन में HD Makeup की भारी मांग, Girls School Road पर लगा दुल्हनों का तांता
धौलपुर में बदला ‘ब्यूटी ट्रेंड’: शादियों के सीजन में HD Makeup की भारी मांग, Girls School Road पर - धौलपुर: चम्बल रेता माफियाओं पर पुलिस का प्रहार, नाकाबंदी के दौरान बजरी से भरे 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
धौलपुर: चम्बल रेता माफियाओं पर पुलिस का प्रहार, नाकाबंदी के दौरान बजरी से भरे 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त Crime - बाड़ी पुलिस का ‘ऑपरेशन शिकंजा’: 13 महीने से फरार गैस कालाबाजारी का आरोपी गिरफ्तार, 77 सिलेंडर किए थे जब्त
बाड़ी पुलिस का ‘ऑपरेशन शिकंजा’: 13 महीने से फरार गैस कालाबाजारी का आरोपी गिरफ्तार, 77 सिलेंडर किए थे - फिरोजाबाद: धीरपुर के दारापुर में नारकीय जीवन जीने को मजबूर ग्रामीण, गलियों में भरा तालाब का गंदा पानी
फिरोजाबाद: धीरपुर के दारापुर में नारकीय जीवन जीने को मजबूर ग्रामीण, गलियों में भरा तालाब का गंदा पानी - सावधान पर्यटक: 21 फरवरी को क्रोएशिया के प्रधानमंत्री का आगरा दौरा, 2-2 घंटे बंद रहेंगे ताजमहल और आगरा किला
सावधान पर्यटक: 21 फरवरी को क्रोएशिया के प्रधानमंत्री का आगरा दौरा, 2-2 घंटे बंद रहेंगे ताजमहल और आगरा - बसेड़ी में दर्दनाक हादसा: खेत की रखवाली कर रहे युवक की झटका मशीन के करंट से मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
बसेड़ी में दर्दनाक हादसा: खेत की रखवाली कर रहे युवक की झटका मशीन के करंट से मौत, गांव - सावधान: धौलपुर के मनियां क्षेत्र में आज घंटों बाधित रहेगी बिजली, 132 केवी जीएसएस पर चलेगा मरम्मत का काम
सावधान: धौलपुर के मनियां क्षेत्र में आज घंटों बाधित रहेगी बिजली, 132 केवी जीएसएस पर चलेगा मरम्मत का

अनुराग बघेल ( पत्रकार )
धौलपुर राजस्थान









