विकसित भारत संकल्प यात्रा का इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित होगा शिविर

विकसित भारत संकल्प यात्रा का इन्दिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित होगा शिविर

विकसित भारत संकल्प यात्रा का इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित होगा शिविर

धौलपुर। भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं एवं इनके प्रभावी क्रियान्वयन की जानकारी आमजन तक पहुंचाने एवं आमजन को योजनाओं का लाभ दिलवाने के उद्देश्य से विकसित भारत संकल्प यात्रा 4 जनवरी से जिले के नगर निकायों में भी शुरू की जायेगी। जिले के नगर निकायों में पहले शिविर की शुरुआत 4 जनवरी को मध्याहन पश्चात इन्दिरा गांधी स्टेडियम धौलपुर से होगी। शिविर के लिए आयुक्त नगर परिषद धौलपुर किंगपाल राजौरिया को डे नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं बुधवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा की गारंटी वाली गाड़ी सैंपऊ ब्लॉक के कनासिल और परौआ, बसेड़ी ब्लॉक के ताजपुर और खनपुरा, बाड़ी ब्लॉक के गढी खिराना और अलीगढ़, राजाखेडा की बसई घीयाराम और बाजना ग्राम पंचायतों में पहुंची एवं आमजन को भारत सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया। बुधवार को जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में प्रचार-प्रसार वैन एवं शिविरों के माध्यम से भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।
प्रचार वैनों का ग्राम पंचायतों में हुआ स्वागत
विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत उक्त ग्राम पंचायतों में आयोजित शिविरों में प्रचार वैनों के पहुंचने पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों,अधिकारियों एवं आमजन ने बड़े उत्साह के साथ यात्रा का स्वागत किया। इस अवसर पर वैन की एलईडी स्क्रीन पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संदेश का प्रसारण किया गया एवं आमजन को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और उक्त ग्राम पंचायतों में आयोजित शिविरों में आमजन को विकसित भारत बनाने के संकल्प की शपथ दिलाई गई।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं नुक्कड़ नाटकों से किया आमजन को जागरूक
उक्त ग्राम पंचायतों में आयोजित शिविरों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों, नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से आमजन को योजनाओं से जुड़े लाभों की जानकारी देकर जागरूक किया गया। इस दौरान ग्राम पंचायतों में आयोजित शिविरों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रशंसा पत्र दिए। शिविर में मौके पर ही विभिन्न योजनाओं में पंजीकरण का कार्य किया गया। इस दौरान योजनाओं से संबंधी प्रचार सामग्री, ब्रोशर, पैम्पलेट, कैलेण्डर आदि का वितरण किया गया।
यहां आयोजित होंगे शिविर
जिला परिषद् के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुदर्शन सिंह तौमर ने बताया कि 4 जनवरी को सैंपऊ ब्लॉक के पुरैनी और करीमपुर, बसेड़ी ब्लॉक के पिपरोन, बाड़ी ब्लॉक के निधारा और मत्सूरा और राजाखेडा के मछरिया और बसई कारे ग्राम पंचायत में प्रचार वैन पहुंचेगी एवं शिविर आयोजित कर केन्द्र सरकार द्वारा संचालित फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ प्रदान किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *