
धौलपुर l सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षाओं के समीप आने पर विद्यालयों में परीक्षार्थियों का परीक्षा तैयारी अवकाश चल रहा है। ऐसे समय में परीक्षार्थियों को सूक्ष्म योजना बनाने तथा विषय की तैयारी व्यवस्थित करने हेतु माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के भौतिक विज्ञान विषय विशेषज्ञ अतुल चौहान ने परीक्षार्थियों के लिए वीडियो तैयार कर सोशल मीडिया पर शेयर किया। चौहान ने बताया कि किसी विषय में ब्लूप्रिंट को देखने पर एक बार में ही यह पता लग जाता है कि इस विषय के प्रश्न पत्र में प्रश्नों की प्रकृति, यूनिट तथा उद्देश्य वार कितना अंक भार निर्धारित है। जिसमें ज्ञान, अवबोध, अनुप्रयोग तथा कौशल के अनुसार प्रश्नों को हल करने के लिए परीक्षार्थी को कितना संभावित समय लेना चाहिए। इसी प्रकार परीक्षार्थियों से विषय की प्रकृति के अनुरूप संख्यात्मक प्रश्न, ग्राफ, चित्र के अनुसार भी प्रश्नों को हल करने के तरीके वीडियो में बताए हैं। चौहान ने बताया कि सीमित समय में अपनी तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए गत प्रश्न पत्रों की समीक्षा कर प्रश्न पत्र का पैटर्न अधिकतम अंक दिलाने में सहयोग करता है।
विषय विशेषज्ञ अतुल चौहान द्वारा जारी किए गए वीडियो से परीक्षार्थियों को विशेष लाभ मिलेगा तथा सभी बच्चों को इस समय में आत्मविश्वास के साथ तैयारी करने में सहयोग प्रदान करेगा। दामोदर लाल मीणा, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, धौलपुर
- RBSE 10th Result Update: राजस्थान बोर्ड का बड़ा धमाका, पहली बार 12वीं से पहले और मार्च में ही आया 10वीं का रिजल्ट
RBSE 10th Result Update: राजस्थान बोर्ड का बड़ा धमाका, पहली बार 12वीं से पहले और मार्च में ही - शिकोहाबाद में सौर ऊर्जा का बढ़ता दायरा — कालिसन पावर सॉल्यूशन के 15 साल और 500 से अधिक घरों की बदली तस्वीर
शिकोहाबाद में सौर ऊर्जा का बढ़ता दायरा — कालिसन पावर सॉल्यूशन के 15 साल और 500 से अधिक - बाड़ी नवदुर्गा महोत्सव: 3तीसरे दिन स्थानीय कलाकारों ने बिखेरे रंग, SHO देवेंद्र शर्मा के क्लासिकल गीत ने बांधी समां
बाड़ी नवदुर्गा महोत्सव: 3तीसरे दिन स्थानीय कलाकारों ने बिखेरे रंग, SHO देवेंद्र शर्मा के क्लासिकल गीत ने बांधी - रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर पलटा सवारियों से भरा ऑटो, 7 साल की मासूम पलक की दर्दनाक मौत, 4 लोग गंभीर रूप से घायल
रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर पलटा सवारियों से भरा ऑटो, 7 साल की मासूम पलक की

| Local News | Social Issues | Political News | Sports Highlights | Trending Topics | Entertainment News | Jobs Updates | Government Notification & News








