
धौलपुर। ब्लॉक कांग्रेस धौलपुर के द्वारा अदानी ग्रुप के खिलाफ एलआईसी ऑफिस के सामने सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक अध्यक्ष उमर फारूक उस्मानी एवं ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष शिवदयाल के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया । जिसमें ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष उमर फारूक उस्मानी ने बताया कि आज देश सबसे विश्वसनीय कंपनी एलआईसी जिसके शेयर कुछ समय पहले केंद्र सरकार द्वारा अदानी ग्रुप को दिए गए थे और आज अडानी ग्रुप के शेयर एक बड़े घोटाले के कारण नीचे गिरते जा रहे हैं जिससे एलआईसी को भारी नुकसान हुआ है और गरीबों का पैसा अदानी ग्रुप के कारण बर्बाद हो गया आज गरीबों का चिंता सता रही है की अगर एलआईसी का एसबीआई का दिवालिया हो गया तो उनकी कड़ी मेहनत की कमाई को कौन वापस करेगा कैसे उनका भविष्य सुनहरा हो पाएगा। इसी के चलते आज पूरे राजस्थान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आदेश अनुसार प्रत्येक जिले एवं ब्लॉक स्तर पर धरना प्रदर्शन किए गए इसके तहत धौलपुर में भी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के द्वारा एक विशाल धरना प्रदर्शन एलआईसी ऑफिस पर किया गया ।इस मौके पर हज कमेटी अध्यक्ष हाजी अजमेरी, बनवारी लाल जाटव, बहोरन सिंह, मुन्ना अब्बासी, भारतीय युवा कांग्रेस के जिला प्रवक्ता आजाद मिर्जा, फिरोज खान छावनी, रहीमुद्दीन खान, दीपक सक्सेना, सोहन सिंह, रमेश महामना, राजू सिंह, बेताल सिंह, भूरा खान,सोहेल खान, साहिल खान, इमरान खान, विनोद सिंह, रमेश सिंह, धर्मेंद्र सिंह, अरबाज खान, सलमान खान,द्वारका सिंह, दुष्यंत सिंह सहित कांग्रेस एवं ब्लॉक कांग्रेस एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।
- RBSE 10th Result Update: राजस्थान बोर्ड का बड़ा धमाका, पहली बार 12वीं से पहले और मार्च में ही आया 10वीं का रिजल्ट
- शिकोहाबाद में सौर ऊर्जा का बढ़ता दायरा — कालिसन पावर सॉल्यूशन के 15 साल और 500 से अधिक घरों की बदली तस्वीर
- बाड़ी नवदुर्गा महोत्सव: 3तीसरे दिन स्थानीय कलाकारों ने बिखेरे रंग, SHO देवेंद्र शर्मा के क्लासिकल गीत ने बांधी समां
- रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर पलटा सवारियों से भरा ऑटो, 7 साल की मासूम पलक की दर्दनाक मौत, 4 लोग गंभीर रूप से घायल
- बाड़ी में ईद-उल-फितर 2026 का उल्लास: मस्जिदों और ईदगाहों में गूंजी ‘अल्लाह-हु-अकबर’ की सदाएं, गले मिलकर दी मुबारकबाद

अनुराग बघेल ( पत्रकार )
धौलपुर राजस्थान




