आम आदमी पार्टी ने तिरंगा यात्रा निकालकर किया चुनाव का आगाज
धौलपुर। राजस्थान में आम आदमी पार्टी को सभी राजस्थानी एक मजबूत तीसरे विकल्प के रूप में देख रहै है। इसी क्रम में संपूर्ण राजस्थान मे आम आदमी पार्टी के सांसद व विधायक अलग-अलग जिलों और विधानसभाओं में तिरंगा यात्रा निकालकर चुनावी शंखनाद कर रहे हैं। धौलपुर में भी राजस्थान के सह-प्रभारी एवं पंजाब के फाजिल्का विधायक नरेंद्र पाल सिंह सावना ने धौलपुर के मुख्य मार्गों से होते हुए एक विशाल तिरंगा यात्रा हजारों की भीड़ के साथ लोगों में देश भक्ति, सांप्रदायिक सौहार्द और सकारात्मक राजनीति का आगाज किया। धौलपुर के चौराहे- चौराहे पर उनका स्वागत हुआ ।देशभक्ति राजस्थान के गानों के साथ-साथ साथ सभी कार्यकर्ता झूमते हुए तिरंगा यात्रा में शामिल हुए और धौलपुर में आम आदमी पार्टी की आने वाले चुनाव में अपनी मजबूती को दिखाया।इस दौरान तिरंगा यात्रा में करौली और धौलपुर की विधानसभाओं पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष ब्लॉक अध्यक्ष,मंडल अध्यक्ष, सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए।


| Local News | Social Issues | Political News | Sports Highlights | Trending Topics | Entertainment News | Jobs Updates | Government Notification & News
Leave a Reply