
धौलपुर। राजकीय कन्या महाविद्यालय धौलपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ मंगलवार को किया गया। इस शिविर का आयोजन 6 मार्च 2023 तक किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रशान्त हुण्डावाल पूर्व अध्यक्ष जिला अभिभाषक संघ धौलपुर व समाज सेवी रहे। विशिष्ठ अतिथि डॉ.सुरेन्द्र कुमार जैन प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय धौलपुर रहे, अध्यक्षता प्राचार्य डॉ.मनोज कुमार सिंह के की । कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा द्वारा दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारम्भ किया गया । अतिथियों का डॉ.मनोज कुमार सिंह प्राचार्य द्वारा माल्यर्पण कर स्वागत किया गया । मुख्य अतिथि प्रशांत हुण्डावाल ने संबोधित करते हुऐ कहा कि ऐसे कार्यक्रमों में भागीदारी से व्यक्तित्व का निर्माण होता। अध्यक्षता कर रहे डॉ.मनोज कुमार सिंह ने छात्राओं को पूरे मनोयोग से शिविर में कार्य करने एवं समुदाय की सेवा करने का आवाहन किया।विरिष्ठ अतिथि डॉ.सुरेन्द्र कुमार जैन ने निरन्तर सेवाभावी बने रहे। जिला समन्वयक एवं कार्यक्रम प्रभारी डॉ.देवेन्द्र सिंह परमार ने छात्राओं को सेवा योजना शिविर के उदेश्य एवं प्रेरित किया कि इनसे आप समाज एवं देष की सेवा में अपना योगदान दे सकते है।इस दौरान शिविर में छात्रसंघ अध्यक्ष शिवानी शर्मा, डॉ.लक्ष्मी गुप्ता,मिथलेश कुमारी, डॉ.पी.एस. तिवारी, कपिल श्रोतिय, अमित शर्मा,मुकेश कुमार, नीतेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

- शिकोहाबाद में सौर ऊर्जा का बढ़ता दायरा — कालिसन पावर सॉल्यूशन के 15 साल और 500 से अधिक घरों की बदली तस्वीर
- बाड़ी नवदुर्गा महोत्सव: 3तीसरे दिन स्थानीय कलाकारों ने बिखेरे रंग, SHO देवेंद्र शर्मा के क्लासिकल गीत ने बांधी समां
- रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर पलटा सवारियों से भरा ऑटो, 7 साल की मासूम पलक की दर्दनाक मौत, 4 लोग गंभीर रूप से घायल
- बाड़ी में ईद-उल-फितर 2026 का उल्लास: मस्जिदों और ईदगाहों में गूंजी ‘अल्लाह-हु-अकबर’ की सदाएं, गले मिलकर दी मुबारकबाद
- फ़िरोज़बाद के पचोखरा में तीन बार पलटी तेज रफ्तार कार, बाइक सवार को बचाने में हुआ हादसा, 4 साल की बच्ची सहित सभी सुरक्षित
- ऐतिहासिक उपलब्धि: राज नारायण माहेश्वरी जिला अस्पताल शिकोहाबाद को मिला भारत सरकार का NQAS गुणवत्ता प्रमाण पत्र
- फ़िरोज़बाद: सिरसागंज में नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा, शनि मंदिर के पास अज्ञात वाहन ने युवक को कुचला, पहचान के प्रयास जारी

अनुराग बघेल ( पत्रकार )
धौलपुर राजस्थान




