
धौलपुर l राजस्थान सरकार के सिविल पेंशनरों द्वारा 31 मार्च तक जीवित प्रमाण पत्र पेंशन विभाग की वेबसाइट पर अथवा आधार नम्बर से ई-मित्र या डाकघर के माध्यम से अथवा मोबाइल एप से फेस रीडिंग के माध्यम से अथवा कोष कार्यालय धौलपुर एवं उपकोष बाड़ी, बसेड़ी, राजाखेड़ा एवं सैंपऊ में मैन्यूअली व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर जमा कराये जाने थे।कोषाधिकारी अनिल कुमार गोयल ने बताया कि पेंशनरों द्वारा प्रस्तुत जीवन प्रमाण पत्रों की संवीक्षा करने पर पाया गया कि अभी भी काफी संख्या में राजस्थान राज्य के पेंशनरों द्वारा जीवन प्रमाण पत्रा जमा नही कराये गये है। जिसके कारण माह मार्च 2023 के पश्चात् पेंशन का भुगतान पेंशनरों को किया जाना संभव नही होगा। असुविधा से बचने के लिए सभी पेंशनर्स जिनके द्वारा अभी तक जीवित प्रमाण पत्रा कोष या उपकोष कार्यालयों में जमा नही कराये गये है वह आवश्यक रूप से 31 मार्च 2023 से पूर्व ही जीवित प्रमाण पत्र जमा करा देवें। उन्होंने बताया कि पेंशनर अपने जीवन प्रमाण पत्रा कोष कार्यालय धौलपुर के कमरा नम्बर 7 में जमा करा सकते है तथा उपकोष कार्यालयों में कभी भी कार्यालय समय में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर जीवन प्रमाण पत्र जमा कराये जा सकते है।
- धौलपुर में बदला ‘ब्यूटी ट्रेंड’: शादियों के सीजन में HD Makeup की भारी मांग, Girls School Road पर लगा दुल्हनों का तांता
धौलपुर में बदला ‘ब्यूटी ट्रेंड’: शादियों के सीजन में HD Makeup की भारी मांग, Girls School Road पर - धौलपुर: चम्बल रेता माफियाओं पर पुलिस का प्रहार, नाकाबंदी के दौरान बजरी से भरे 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
धौलपुर: चम्बल रेता माफियाओं पर पुलिस का प्रहार, नाकाबंदी के दौरान बजरी से भरे 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त Crime - बाड़ी पुलिस का ‘ऑपरेशन शिकंजा’: 13 महीने से फरार गैस कालाबाजारी का आरोपी गिरफ्तार, 77 सिलेंडर किए थे जब्त
बाड़ी पुलिस का ‘ऑपरेशन शिकंजा’: 13 महीने से फरार गैस कालाबाजारी का आरोपी गिरफ्तार, 77 सिलेंडर किए थे - फिरोजाबाद: धीरपुर के दारापुर में नारकीय जीवन जीने को मजबूर ग्रामीण, गलियों में भरा तालाब का गंदा पानी
फिरोजाबाद: धीरपुर के दारापुर में नारकीय जीवन जीने को मजबूर ग्रामीण, गलियों में भरा तालाब का गंदा पानी - सावधान पर्यटक: 21 फरवरी को क्रोएशिया के प्रधानमंत्री का आगरा दौरा, 2-2 घंटे बंद रहेंगे ताजमहल और आगरा किला
सावधान पर्यटक: 21 फरवरी को क्रोएशिया के प्रधानमंत्री का आगरा दौरा, 2-2 घंटे बंद रहेंगे ताजमहल और आगरा

| Local News | Social Issues | Political News | Sports Highlights | Trending Topics | Entertainment News | Jobs Updates | Government Notification & News







