27 बालक -बलिकाओ को कराया मुक्त

27 बालक -बलिकाओ को कराया मुक्त
27 बालक -बलिकाओ को कराया मुक्त

27 बालक -बलिकाओ को कराया मुक्त

बाड़ी। जिला कलेक्टर के द्वारा गठित टास्क फोर्स ने बाड़ी शहर में पहली बार सैपऊ रोड़ पर गुमट पुलिस चौकी के पास संचालित एक दोना पत्तल फैक्ट्री पर छापा मार कार्यवाही की। जिसमे बालश्रम करते 27 बालक -बालिकाओं को मुक्त कराया है। सभी मुक्त कराए बच्चो को कोतवाली थाने लाया गया है।
कार्यवाही के दौरान पुलिस और टीम से दुर्व्यवहार करने और बच्चों से बाल श्रम कराने के आरोप में दोना पत्तल फैक्ट्री के मालिक को भी गिरफ्तार किया गया है। कोतवाली पुलिस के सहयोग से की गई इस कार्यवाही से बाड़ी शहर में हड़कंप मच गया। वहीं बाल श्रम कानून के तहत मुक्त कराए बच्चों को लेकर कार्यवाही की जा रही है।
टीम का नेतृत्व कर रहे प्रत्यय संस्था के एडवोकेसी ऑफिसर मुकेश कुमार तिवारी ने बताया कि जिला कलेक्टर अनिल कुमार अग्रवाल के निर्देशन में यह कार्रवाई की है। जिसमें चाइल्ड लाइन, बाल कल्याण समिति और लोकल पुलिस भी शामिल है। इस कार्यवाही में शहर के सैपऊ रोड पर गुमट चौकी के महज 200 मीटर की रेंज में संचालित एक दोना पत्तल फैक्ट्री पर दिन में करीब दो बजे छापा मारा। जिसमें दो दर्जन से अधिक बच्चे अलग-अलग काम कर रहे थे। इस दौरान पूरी जानकारी दी तो फैक्ट्री मालिक विरोध पर उतर आया। इस पर उसे पुलिस ने पकड़ लिया। इस दौरान फैक्ट्री से बालश्रम करते 15 बालिकाएं और 12 बालकों को मुक्त कराया है। यह पूरी कार्रवाई सुरक्षित बचपन अभियान के तहत अंजाम दी गई। मुक्त कराए गए बच्चों के पुनर्वास की कार्यवाही की जाएगी। जो बाल कल्याण समिति करेगी। वही फेक्ट्री मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *