कंचन कल्याण संस्थान द्वारा प्लांट फॉर प्लेनेट अभियान के तहत पौधे वितरण
धौलपुर।कंचन कल्याण संस्थान द्वारा आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुलाब बाग चौराहे पर राहगीरों को पौधे वितरित किए गए। संस्थान सदस्य नरेश त्यागी ने बताया वृक्ष हमारे जीवन के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है और कहा कि यदि हम अपने अपने घर में एक – एक पेड़ इसी प्रकार लगाएं तो भारत की जनसंख्या के अनुसार हर साल भारत में 131 करोड़ पेड़ लग जाएंगे और हम पेड़ो की सुरक्षा करेगे व इस अभियान को आगे बढ़ाएंगे तथा कल्याण कुशवाह एव हिमानी उपाध्याय ने बताया आज जितनी भी पर्यावरण से संबंधित समस्या हमारे सामने आ रही हैं वह पेड़ों की कमी से आ रही है । इसीलिए हमारा सभी से निवेदन है कि कंचन कल्याण संस्थान के इस अभियान से जुड़े और मिलकर पेड़ लगाएं। आज जो पानी की समस्याएं है उसका सबसे बड़ा कारण वृक्षों की कमी है ग्लोबल वार्मिंग प्रति दिन तेज गति से बढ़ रही है इसका कारण भी वृक्षों की कमी है यदि हमें पर्यावरण को संतुलित रखना है तो वृक्ष जरूर लगाएं वृक्षारोपण करें। इस मौके पर नरेश त्यागी ,पौरुष बघेल ,कल्याण कुशवाह, हिमानी उपाध्याय,निक्की
सिकरवार ,मोहित सोनवाल ,हयात मिर्जा सदस्य उपस्थित रहे।


| Local News | Social Issues | Political News | Sports Highlights | Trending Topics | Entertainment News | Jobs Updates | Government Notification & News
Leave a Reply