कमल पहाड़िया बने नव मतदाता अभियान संयोजक
धौलपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी एवं संगठन महामंत्री द्वारा जिले के जिला उपाध्यक्ष कमल पहाड़िया को नव मतदाता अभियान का धौलपुर जिले का जिला संयोजक बनाया गया।पहाड़िया की नियुक्ति पर जिले के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी ने माला पहनकर मिठाई खिलाकर स्वागत किया। कमल पहाड़िया ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने जिले में वंचित रहे नव मतदाताओं को जोड़ने का अभियान चलाया है, जिन मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में लिखने से वंचित रह गए हैं और जिन लोगों के नाम द्वेषता पूर्ण काट दिए गए हैं, उन्हें जोड़ा जाएगा, आगामी लोकसभा चुनाव के समय जो मतदाता 18 वर्ष पूर्ण कर रहे हैं उनको इस अभियान के तहत घर-घर जाकर अधिक से अधिक संख्या में जोड़ा जाए। नव मतदाता अभियान के जिला संयोजक बनाए जाने पर प्रदेश कार्यकारी सदस्य विशम्बर दयाल शर्मा, श्रवण कुमार वर्मा, किशनचंद शर्मा, जितेंद्र सिंह राजोरिया,कुक्कू शर्मा, मुकेश सक्सेना , जयवीर पोषबाल, नंदकिशोर शुक्ला, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा भूपेंद्र घुरैया, जिला कोषाध्यक्ष मोहन वर्मा, जिला मंत्री विनय परमार, हरेंद्र राव, ऋतिक वर्मा सहित कार्यकर्ताओं ने बधाई दीl