बीजेपी की परिवर्तन संकल्प यात्रा की पहुंची धौलपुर,भाजपाईयों ने किया स्वागत
धौलपुर। भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन संकल्प यात्रा सोमवार को करौली के रास्ते से धौलपुर जिले की सीमा में प्रवेश किया । जहां बसेड़ी विधानसभा क्षेत्र के बथुआ खोह गांव के पास जहां पर भाजपा के जिला पदाधिकारी, पूर्व विधायक, महामंत्री,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सहित हजारों महिला,पुरुष कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। त्रिनेत्र गणेश परिवर्तन संकल्प यात्रा संयोजक अरुण चतुर्वेदी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि गहलोत सरकार की जन विरोधी सरकार राजस्थान की भोली- भाली जनता के साथ धोखा किया है, झूठे वादे करके सत्ता में आई,आज आमजन बिजली, पानी, सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहा है भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने का समय आ गया l राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर ने कहा कि गहलोत सरकार के शासनकाल में जितने अत्याचार महिलाओं पर हुए हैं ।बलात्कार, महिला अत्याचार, महिला शोषण में देश में अब्बल रही है ।गहलोत की सरकार जब तक राजस्थान की महिलाएं कांग्रेस सरकार को राजस्थान से उखाड़ नहीं फेकेगी तब तक चैन से नहीं बैठेंगी।इस दौरान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रवण वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र गोठवाल,संभाग सह प्रभारी सोमकांत शर्मा, करौली धौलपुर सांसद मनोज राजोरिया, संभाग प्रभारी जवाहर सिंह बेढंम, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष राधा भारद्वाज, जिला अध्यक्ष सत्येन्द्र पाराशर ने भी सभा को संबोधित किया।


| Local News | Social Issues | Political News | Sports Highlights | Trending Topics | Entertainment News | Jobs Updates | Government Notification & News
Leave a Reply